India ODI Record at Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में विश्वकप का एक भी मैच नहीं हारी भारत, देखें रिकॉर्ड

India record at Narendra Modi stadium: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी खत्म हो चुकी है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद का मैदान भारत के लिए विश्वकप के मामले में काफी लकी है। टीम इस मैदान पर एक भी विश्वकप का मैच नहीं हारी है।

Narendra Modi Stadium

नरेंद्र मोदी स्टेडियम

इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 19 वनडे मैच खेले हैं। इसमें से भारत को 11 जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामन करना पड़ा है। ऐसे में भारत का जीत का परसेंटेज ज्यादा है। टीम कम टोटल के बावजूद इस मैदान पर जीत की उम्मीद रख सकती है।

End of Feed