क्रिकेट

12 साल बाद जागी इंग्लैंड की सोयी किस्मत, टीम इंडिया के खिलाफ जीती पहली टी20 सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। 12 साल बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कोई टी20 सीरीज गंवाई है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

ब्रिस्टल: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को ब्रिस्टल में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में 9 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन का स्कोर श्रेयस अय्यर की 80(49) रन की कप्तानी पारी की बदौलत खड़ा करने में सफल रही। इसके बाद जीत के लिए मिले 159 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक की 35 गेंद में 79 रन की आतिशी कप्तानी पारी और फिल साल्ट के 42 गेंद में 59 रन की पारी की बदौलत 13.5 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

इसके साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैच की टी20 सीरीज 3-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की भारत के खिलाफ 12 साल में पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले दो या दो से ज्यादा टी20 मैच की सीरीज नहीं गंवाई थी। ब्रिस्टल में हार के साथ ही भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सीरीज जीत का साल 2017 से चल रहा सिलसिला खत्म हो गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम की लगातार दूसरी सीरीज हार है। टीम इंडिया की टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद से भारतीय टीम ने 6 मैच खेले हैं और उसमें से पांच में उसे हार मिली है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 के अंतर से दो मैच की टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 के अंतर से हार मिली है। अय्यर की सेना के सिर पर अब टीम इंडिया के सिर पर सूपड़ा साफ होने के खतरा भी मंडराने लगा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IND vs ENG 4th T20I: कप्तान श्रेयस अय्यर ने की इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी

सात साल बाद टीम इंडिया का हुआ ऐसा बुरा हाल

भारतीय टीम को 7 साल लंबे अंतराल के बाद पहली बार लगातार दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार मिली है। भारतीय टीम ने इससे पहले लगातार दो टी20 सीरीज में हार का सामना साल 2019 में किया था। इसके बाद ऐसा भारतीय टीम के साथ गुरुवार के मुकाबले से पहले कभी नहीं हुआ।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article