क्रिकेट

ICC ODI Rankings: भारत ने 'वनडे' के सिंहासन पर किया कब्जा, बनी नंबर.1 टीम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 24, 2023, 09:13 PM IST

India No.1 in ODI Rankings: टीम इंडिया ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब नए साल की लगातार दूसरी वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करते हुए भारत ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उसने शीर्ष पर मौजूद इंग्लैंड की टीम को नीचे खिसका दिया है।

Image

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत बना नंबर.1 (AP)

ICC ODI Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल में एक के बाद एक लगातार कमाल करती जा रही है। साल की शुरुआत में ही भारत ने पहली वनडे सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से मात दी और अब भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 90 रन से मात देने के बाद इस तीन मैचों की सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर दिया। इसके साथ ही अब भारत ने वनडे रैंकिंग में काफी समय के बाद शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया और इसी के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को नीचे खिसकाते हुए टॉप पोजिशन पर कब्जा जमा लिया। जबकि न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

अब ये हैं आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप-10 टीमें

1. भारत - 114 रेटिंग अंक

2. इंग्लैंड - 113 रेटिंग अंक

3. ऑस्ट्रेलिया - 112 रेटिंग अंक

4. न्यूजीलैंड - 111 रेटिंग अंक

5. पाकिस्तान - 106 रेटिंग अंक

6. साउथ अफ्रीका - 100 रेटिंग अंक

7. बांग्लादेश - 95 रेटिंग अंक

8. श्रीलंका - 88 रेटिंग अंक

9. अफगानिस्तान - 71 रेटिंग अंक

10. वेस्टइंडीज - 71 रेटिंग अंक

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article