सिराज के हैट्रिक छक्कों से जीता भारत, वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया

भारत ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है। 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच में उसने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। सिराज 15 गेंद में एक चौका और 4 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन के स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन पर घोषित कर दी।

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत अच्छे नोट के साथ की है। 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच में भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी और मोहम्मद सिराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी। उन्होंने केशारा नुवांथा के इस ओवर में कुल 23 रन बटोरे और दूसरी पारी में टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन तक पहुंचा दिया। सिराज 15 गेंद में एक चौका और 4 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन के स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन पर घोषित कर दी।

mohammad siraj

मोहम्मद सिराज (साभार-X)

दूसरी पारी में श्रीलंका इलेवन ने 45 ओवर की बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में श्रीलंका इलेवन की ओर से निशान मदुश्का सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। भारत की ओर से इस पारी में आकिब नबी ने गेंदबाजी की जिन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किया गया है। 5 ओवर में नबी ने 27 रन दिए और वो विकेटलेस रहे।

End of Feed