IND vs ENG Highlights: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज की बराबर, फाइफर लेकर सिराज बने हीरो

IND vs ENG Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर 5 मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रन की दरकार थी, लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। सिराज ने 9 विकेट चटकाए।

IND vs ENG Highlights: भारत ने उतार-चढ़ाव से भरे बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज जिन्होंने दूसरी पारी में फाइफर सहित मैच में 9 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बावजूद 2-2 से बराबरी पर खत्म किया। इस सीरीज में जिस तरह से दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा इसे हमेशा सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज में गिना जाएगा। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज ने जिस तरह से इस सीरीज में गेंदबाजी की वह इसके हीरो रहे। उन्होंने सीरीज में कुल 23 विकेट चटकाए और दोनों टीमों में सबसे सफल गेंदबाज रहे।

IND VS ENG

मोहम्मद सिराज (साभार-x)

भारत के 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन जब छह विकेट पर 339 रन बनाए थे जब खराब रोशनी और बारिश के कारण खेलना रोकना पड़ा था। इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 35 रन जबकि भारत को चार विकेट की दरकार थी। सिराज की अगुआई में भारत ने हालांकि इंग्लैंड को 85.1 ओवर में 367 रन पर समेट दिया और रोमांचक जीत दर्ज की। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 126 रन देकर चार विकेट चटकाए।

End of Feed