भारत ने तीसरे दिन रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्निन की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर दिल्ली टेस्ट जीत लिया है। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए चौथी पारी में केवल 115 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने चौका जड़ कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
रवींद्र जडेजा
पहले सेशन में ही ढेर ऑस्ट्रेलिया
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन अश्विन ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 113 रन बनाकर ढेर हो गई।2️⃣-0️⃣ ✅@cheteshwar1 with the winning runs as #TeamIndia register a 6️⃣-wicket win in Delhi 👏👏Scorecard ▶️… t.co/hxnrKnugaI
— ANI (@ANI) Feb 19, 2023
