IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में भारत को मिलेगी मात! ऑकलैंड के ईडन पार्क में बेहद खराब रहा है जीत का रिकॉर्ड

भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत ईडन पार्क से करेगा, जो ऐतिहासिक रूप से उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 11 वनडे मैचों में भारत ने केवल चार में जीत हासिल की है। 25 नवंबर 2022 को हुए पिछले मुकाबले में, न्यूजीलैंड ने 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू करेगा, जिसका पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। हालांकि, यह मैदान भारतीय टीम के लिए कभी भी बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस मैदान पर रिकॉर्ड को देखें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। पिछली बार जब दोनों टीमें इस मैदान पर वनडे में आमने-सामने थीं (नवंबर 2022 में), तो भारत को सात विकेट से हार मिली थी।

eden park

ईडन पार्क में वनडे में भारत का खराब रिकॉर्ड। फाइल फोटो

ईडन पार्क में भारत का पहला वनडे मैच 22 फरवरी 1976 को खेला गया था। सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब से, भारत ने इस मैदान पर 10 और वनडे मैच खेले हैं, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 विश्व कप का मैच भी शामिल है। उस मुकाबले में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की थी।

End of Feed