IND A vs SL A 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार और मानव सुथार को मिलेगा दूसरे अनाधिकार टेस्ट में मौका, इंडिया-ए को मिलेगी मजबूती

भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच दो मैच की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से गॉल में खेला जाएगा। इंडिया ए को गुरनूर बरार और मानव सुथार की एंट्री से मजबूत होगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

गॉल: उभरते हुए खिलाड़ी गुरनूर बरार और मानव सुथार के गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे क्रिकेट ’टेस्ट’ में श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की एकादश में शामिल होने की उम्मीद है। चार दिन का पहला ’टेस्ट’ ड्रॉ रहा था जिसमें सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने भारत ए की ओर से शतक लगाए। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने मैच में कुल पांच विकेट लेकर भारत के लिए प्रभावी पदार्पण किया। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए थे।

IND A vs SL A 2nd Unofficial Test

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट (फोटो क्रेडिट BCCI X)

यह अनुभव दौरा है जिसका मकसद भारत ए के प्रत्येक खिलाड़ी को मौका देना है इसलिए ऋषिकेश कानिटकर की अगुवाई वाला टीम प्रबंधन एकादश में कुछ बदलाव कर सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि बरार को एकादश में शामिल किया जाएगा जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया था। भारतीय सीनियर टीम न्यूजीलैंड के दौरे और अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले तेज गेंदबाजों का बैकअप तैयार करना चाहती है। गुरनूर के खेलने की उम्मीद है इसलिए यश ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

End of Feed