मुंबई: भारत और दक्षिण अफ्रीका की ए टीमों के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम के ऐलान के साथ-साथ इंडिया-ए की टीम का ऐलान भी कर दिया गया। 14
तिलक वर्मा बने कप्तान
14 सदस्यीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है जबकि रुतुराज गायकवाड़ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन, आयुष बदोनी को भी जगह मिली है। विकेटकीपर के रूप में टीम में ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को जगह दी गई है। तेज गेंदबाजों के रूप में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद को टीम में शामिल किया है। टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए विप्रज निगम, मानव सुथार, रियान पराग, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी जैसे विकल्प हैं।
राजकोट में खेले जाएंगे सीरीज के तीनों मुकाबले
सीरीज का आगाज 13 नवंबर, 2025 को होगा। सीरीज के तीनों मुकाबले राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला 16 और 19 नवंबर को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ वनडे के लिए इंडिया ए की टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
