न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद को तैयार करने के लिए टेस्ट सीरीज से पहले चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा इंडिया ए

भारतीय टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे में टीम तीनों फॉर्मेट में अपना हाथ आजमाएगी। इससे पहले इंडिया ए चार दिवसीय तीन मैच खेलेगी और खुद की तैयारी को अंतिम रूप देगी।

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। एक दिसंबर तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट में हाथ आजमाएगी। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दांव पर है इसलिए दो मैच की टेस्ट सीरीज सबसे अहम है। पहला टेस्ट 19 नवंबर को जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को खेला जाना है। टेस्ट सीरीज में कोई चूक ना हो जाए, इसके लिए टीम मैनेजमेंट कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि इस दौरे से पहले भारत ए की टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैच की चार दिवसीय शृंखला खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ind a vs nz a

भारत-न्यूजीलैंड (साभार-X)

यह शृंखला न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की आगामी शृंखला की तैयारियों का हिस्सा होगी। भारत ए के मुकाबले सीनियर टीम की टेस्ट शृंखला से पहले खेले जाएंगे।इन मुकाबलों की घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट के लाल गेंद के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड के कार्यक्रम के तहत की गई। एनजेडसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ’’लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी शामिल होगा जिसमें न्यूजीलैंड ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा।’’

End of Feed