IND Women vs IRE Women live cricket streaming: सेमीफाइनल में बनानी है जगह तो आयरलैंड के खिलाफ दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 20, 2023, 08:35 AM IST

IND Women vs IRE Women live cricket streaming: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के मौकों को थोड़ा मुश्किल कर लिया है। अब टीम इंडिया को अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इंग्लैंड इस ग्रुप में पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जब सोमवार को कमजोर आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसके सामने बड़ी जीत दर्ज करने की चुनौती होगी। इंग्लैंड के खिलाफ 11 रन से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित थोड़ा बिगाड़ दिया है। यही कारण है कि टीम को जीत के साथ-साथ अपने नेट रन रेट में भी सुधार लाना होगा और इसके लिए उसे बड़े जीत चाहिए होगी।

IND Women vs IRE Women live cricket streaming

भारत बनाम आयरलैंड महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच

दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है और वह टीम इंडिया का भी खेल बिगाड़ना चाहेगी। इस ग्रुप में 6 अंकों के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है और दूसरी टीम बनने के लिए रेस अभी जारी है। भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2023 में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा कर रही है। हरमनप्रीत की फॉर्म जरूर चिंता का सबब बनी हुई है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।

End of Feed