LIVE

IND W vs SL W 4th T20I Highlights: भारत ने श्रीलंका को चौथे टी20 में पटखनी देकर जड़ा जीत का चौका, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने लिखी जीत की इबारत

नवीन चौहानUpdated Dec 28, 2025, 22:36 IST

IND W vs SL W 4th T20I Highlights: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांच मैच की सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में 30 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।

IND W vs SL W 4th T20I Highlights: भारत ने श्रीलंका को चौथे टी20 में पटखनी देकर जड़ा जीत का चौका, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने लिखी जीत की इबारत
IND W vs SL W 4th T20I Highlights: भारत ने श्रीलंका को चौथे टी20 में पटखनी देकर जड़ा जीत का चौका, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने लिखी जीत की इबारत

IND W vs SL W 4th T20I Highlights: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 30 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 4-0 की बढ़त बनाई। भारत के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम कप्तान चमारी अटापट्टू (52 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक और हसिनी परेरा (33) के साथ उनकी पहले विकेट की 59 और इमेशा दुलानी (29) के साथ दूसरे विकेट की 57 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 191 रन ही बना सकी जो इस प्रारूप में उसका सर्वोच्च स्कोर है। भारत की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 24 रन जबकि अरुधंति रेड्डी ने 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। श्री चरणी ने भी 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया। भारत के लिए हालांकि क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय रहेगा क्योंकि उसके क्षेत्ररक्षकों ने कई कैच टपकाए।

शुरुआती तीन मैच में विफल रही स्मृति (80 रन, 48 गेंद, 11 चौके, तीन छक्के) और शेफाली (79 रन, 46 गेंद, 12 चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 162 रन की भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए टीम को दो विकेट पर 221 रन के स्कोर तक पहुंचाया जो इस प्रारूप में उसका सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2024 में चार विकेट पर 217 रन बनाए थे।
ऋचा घोष (16 गेंद में नाबाद 40) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। भारत ने अपनी पारी में 28 चौके और आठ छक्के मारे जो इस प्रारूप में टीम की ओर से सबसे अधिक बाउंड्री का नया रिकॉर्ड है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका को हसिनी और चमारी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने चौथे ओवर में ही टीम के रनों का अर्धशतक पूरा कर दिया। हसिनी हालांकि छठे ओवर में अरुंधति रेड्डी की गेंद पर मिड ऑफ पर हरमनप्रीत को कैच दे बैठीं। उन्होंने 20 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे। हसिनी के आउट होने के बाद श्रीलंका की रन गति में गिरावट आई। इमेशा ने दीप्ति शर्मा पर चौके के साथ 25 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। चमारी ने अमनजोत कौर का स्वागत छक्के के साथ किया। चमारी और इमेशा ने 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। चमारी ने चरणी की पारी की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ा। उन्होंने वैष्णवी की गेंद पर दो रन के साथ सिर्फ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर स्मृति को कैच दे बैठीं। हर्षिता समरविक्रम (20) ने चरणी पर छक्के और चौके के साथ तेवर दिखाए।

श्रीलंका को अंतिम पांच ओवर में 83 रन की दरकार थी। इमेशा इसके बाद तेजी से दूसरा रन लेने की कोशिश में अमनजोत के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गईं जबकि हर्षिता को वैष्णवी की गेंद पर ऋचा ने स्टंप किया। निलाक्षिका सिल्वा (नाबाद 23) ने चरणी पर लगातार दो चौके मारे लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका को अंतिम दो ओवर में 54 रन की जरूरत थी और टीम इस स्कोर के करीब भी नहीं पहुंच सकी।

चौथे टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), मालशा शेहानी, रश्मिका सेववंडी, काव्या कविंदी, निमशा मदुशानी।

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी

दोनों टीम इस प्रकार हैं:
भारत:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

श्रीलंका:
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा।

DEC 28, 2025 22:27 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: भारत ने हासिल की लगातार चौथी जीत

भारतीय टीम ने लगातार चौथी जीत श्रीलंका के खिलाफ दर्ज करके सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।
DEC 28, 2025 22:19 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट पर 191 रन

श्रीलंकाई टीम 222 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बना सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने अपने नाम किए।
DEC 28, 2025 21:52 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

अमनजोत कौर के सटीक थ्रो पर भारत को 15वें ओवर में तीसरी सफलता मिली। दुलानी 29 (28) रन बनाकर रन आउट हो गईं। 140 के स्कोर पर तीसरा झटका श्रीलंका को लगा।
DEC 28, 2025 21:40 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: वैष्णवी ने किया चमारी अटपट्टू का शिकार

वैष्णवी शर्मा ने पारी के 13वें ओवर में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटपट्टू को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। चमारी ने 52 रन बनाए। 116 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा।
DEC 28, 2025 21:38 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: श्रीलंका की कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटपट्टू ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया।
DEC 28, 2025 21:33 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: श्रीलंका ने बनाए 11 ओवर में एक विकेट पर 102 रन

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हए 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। अटपट्टू 41 और इमिशा दुलानी 20 रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 21:17 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: श्रीलंका ने बनाे 8 ओवर में एक विकेट पर 74 रन

श्रीलंका ने 222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। अटपट्टू 19 गेंद में 24 और इमिशा 10 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 21:12 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: श्रीलंका ने बनाे 7 ओवर में एक विकेट पर 66 रन

श्रीलंका ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। अमीशा 3 और अटपट्टू 23 रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 20:50 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: श्रीलंका ने बनाए 2 ओवर में बगैर नुकसान के 29 रन

श्रीलंका ने जीत के लिए 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। हसीनी 21(10) और चमारी अटपट्टू 6(3) रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 20:31 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: भारत ने बनाए 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन

टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए श्रीलंका को चौथे टी20 में 222 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।
DEC 28, 2025 20:23 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: 200 रन के पार पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम को ऋचा घोष ने 19वें ओवर में तीन छक्के जड़कर 200 रन के पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। घोष 39 (15) और हरमनप्रीत कौर 5(5) रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 20:19 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 184 रन

भारत ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 4 (4) और ऋचा घोष 17 (10) रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 20:10 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: मंधाना भी शतक से चूकीं

भारतीय टीम को दूसरा झटका पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंघाना 48 गेंद में 80 रन बनाकर कैच दे बैठीं। 168 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। पिच पर ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर हैं।
DEC 28, 2025 20:06 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: शेफाली बनीं नमाशा का शिकार, शतक से चूकीं

शतक की ओर बढ़ रहीं शेफाली वर्मा को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमाशा ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पवेलियन वापस भेज दिया। शेफाली ने 79(46) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छ्क्का जड़ा। टीम इंडिया ने पहला विकेट 162 के स्कोर पर गंवाया। स्मृति मंधाना 79 (46) रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 20:01 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: भारत ने पूरे किए 150 रन

भारतीय टीम ने 14.2 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारतीय ओपनर के बीच 150 रन की साझेदारी हुई है। ये साझेदारी का नया भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड इसी जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों ने साल 2019 में पहले विकेट के लिए विंडीज के खिलाफ 143 रन जोड़े थे।
DEC 28, 2025 19:59 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: भारत ने बनाए 14 ओवर में 149 रन

भारत ने 14 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 149 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 73 और मंधाना 72 रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 19:50 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

स्मृति मंधाना ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक 35 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। भारत ने 12 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 120 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 36 गेंद में 64 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं।
DEC 28, 2025 19:48 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: भारत ने 11 ओवर में बनाए 100 रन

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 100 रन बना लिए हैं। शेफाली 63 (34) और मंधाना 37 (32) रन बनाकर खेल रही हैं।
DEC 28, 2025 19:45 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: 100 रन के पार पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा की आतिशी अर्धशतक पारी की बदौलत 10.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। उनका साथ 37 (31) रन बनाकर स्मृति मंधाना दे रही हैं। शेफाली ने अपने टी20 करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा है।
DEC 28, 2025 19:43 IST

IND W vs SL W 4th T20I Live Score: शेफाली ने जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक 30 गेंद में पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 9 चौके जड़े।