क्रिकेट

IND W vs SA W Match Toss Update: भारतीय टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IND W vs SA W 3rd T20I Toss Updates, Who Won The Toss Today, India Women vs South Africa women Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

भारत बनाम द.अफ्रीका टॉस (फोटो- BCCI)

IND W vs SA W 3rd T20I Toss Updates, Who Won The Toss Today, India Women vs South Africa women Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और द.अफ्रीका की महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंत की ओर बढ़ गई है और आखिरी मैच 9 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच में द.अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली। वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते धूल गया था। ऐसे में आखिरी मैच पूरी तरह से निर्णायक हो गया है। इस मैच को अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो सीरीज बराबरी कर लेगी। वहीं द.अफ्रीका की जीत का मतलब है कि भारत ये सीरीज 2-0 से गंवा देगी। मैच में टॉस अहम रहेगा ऐसे में आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

भारत बनाम द.अफ्रीका टॉस का समय (IND W vs SA W Toss Time)

भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच आज के मैच का टॉस शाम को 6:30 बजे होगा।

भारत बनाम द.अफ्रीका टॉस की जगह (IND W vs SA W Toss Venue)

भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच आज का मुकाबला एम चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

आज का टॉस कौन जीता (IND W vs SA W Toss Winner)

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs SA W Squads)

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (South Africa Womens Cricket team):

लौरा वोलवर्ट (कप्तान), तेजमिन ब्रिट्स, मीके डि रिडर, सिनालो जाफ्ता, एनेके बॉश, नादिन डि क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कप, सुन लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, एलिज-मारी मार्क्स, नोनकुलुलेको मलाबा और तुमी सेखुखुने।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Womens Cricket team):

हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, रिचा घोष, डी हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article