LIVE

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारतीय पारी का पावरप्ले समाप्त, अब जीत के लिए चाहिए 22 रन

आदित्य साहूUpdated Sep 5, 2026, 22:16 IST

IND-W vs PAK-W Today Women's Asia Cup Match (इंडिया वुमेन बनाम पाकिस्तान वुमेन लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: वुमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में आज ग्रुप A में भारतीय महिला टीम के सामने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान महिला टीम की चुनौती है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। वुमेंस एशिया कप 2026 के इस महामुकाबले के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें-

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारतीय पारी का पावरप्ले समाप्त, अब जीत के लिए चाहिए 22 रन
IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारतीय पारी का पावरप्ले समाप्त, अब जीत के लिए चाहिए 22 रन

IND W vs PAK W Live Score: महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 56 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया।इससे पहले अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे कम स्कोर है।पाकिस्तान की तरफ से शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए और मुनीबा अली ने 13 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।भारत की ओर से प्रेमा रावत और श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को 2 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला।

पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 55 रनों पर ऑल आउट हो गई है। यह पाकिस्तान का टी20 में लोएस्ट स्कोर है। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजी पानी मांगते नजर आए। भारत की तरफ से श्रीचरणी और प्रेमा रावत ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं दीप्ती शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।

एशिया कप में कोसों आगे भारत
अब बात महिला एशिया कप की करें, जहां तो भारतीय टीम का दबदबा सबसे ज्यादा दिखता है। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच हुए हैं। इनमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।

भारत और पाकिस्तान की फुल टीम

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

पाकिस्तान टीम फुल स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

SEPT 05, 2026 22:05 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारत को जीत के लिए चाहिए 22 रन

पाकिस्तान से मिले 56 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को अब जीत के लिए 14 ओवरों में 22 रनों की जरूरत है।
SEPT 05, 2026 21:56 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: मुश्किल में भारतीय टीम

56 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। 29 रन के स्कोर पर उसने 3 विकेट गंवा दिए हैं। हरमन और दीप्ति की जोड़ी खेल रही है।
SEPT 05, 2026 21:26 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारत को जीत के लिए चाहिए 56 रन

पाकिस्तान की टीम एशिया कप के अहम मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 56 रनों की जरूरत है।
SEPT 05, 2026 21:21 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट हुई पाकिस्तान

भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। दीप्ति शर्मा की गेंद पर तूबा हसन 10वें विकेट के रूप में स्टंप्ड आउट हो गई हैं। पाकिस्तान 55 रन पर ऑल आउट हो गया है जो टी20 में उनका सबसे कम स्कोर है। दीप्ति ने पारी को खत्म कर दिया। हसन को रन बनाने थे और इसी कोशिश में वह आउट हो गईं। वह आगे बढ़कर खेलने आईं लेकिन फ्लाइट में धोखा खा गईं।
SEPT 05, 2026 21:13 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान का 9वां विकेट भी गिरा

प्रेमा रावत की गेंद पर नशरा संधू आउट हो गई हैं और ऋचा घोष ने कैच पकड़ा है। जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उंगली उठा दी। पाकिस्तान के नौ विकेट गिर चुके हैं। यह रावत का तीसरा विकेट है और वह काफी खुश हैं। ऑफ के करीब फ्लोटेड गेंद थी, संधू लेग साइड में गईं और ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्पिन होकर बाहर निकली और बल्ले का हल्का बाहरी किनारा ले लिया। ऋचा ने स्टंप्स के पीछे अच्छा कैच पकड़ा। गेंद लगभग उनकी कलाई के पास ही अटक गई थी।
SEPT 05, 2026 21:08 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान की टीम का 8वां विकेट गिरा

पाकिस्तान की टीम का स्कोर 50 रन भी नहीं पहुंचा है और 8वां विकेट गिर चुका है। प्रेमा रावत की गेंद पर उम्म-ए-हानी आउट हो गई हैं और नंदनी शर्मा ने कैच पकड़ा है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाएगी। यह रावत का दूसरा विकेट है। उन्होंने आज गेंद को हवा में उछालकर बड़े शॉट के लिए ललचाया है, उम्म-ए-हानी स्वीप शॉट खेलने के लिए बैठीं लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया। नंदनी शॉर्ट फाइन से आगे आईं और आसान कैच पूरा कर लिया।
SEPT 05, 2026 21:01 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा

दीप्ति शर्मा की गेंद पर ईमान फातिमा रन आउट हो गई हैं। यह बहुत खराब क्रिकेट था और इसकी वजह से विकेट गिरा। ऑफ के आसपास फ्लाइटेड गेंद थी, उम्म-ए-हानी ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ ड्राइव किया और सिंगल में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन फातिमा आधी पिच से भी ज्यादा आगे आ चुकी थीं जब उन्होंने देखा कि उम्म-ए-हानी नहीं भाग रही हैं। वह मुड़ीं, वापस भागीं और क्रीज में फिसलते हुए पहुंचीं, लेकिन फिर भी क्रीज से बाहर रह गईं। फुलमाली ने गेंद को साफ तरीके से पकड़ा और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। दीप्ति गेंद को पकड़ने के लिए थोड़ी अजीब पोजीशन में थीं, गेंद फंबल हो गई लेकिन उन्होंने जल्दी रिकवर करके गिल्लियां उड़ा दीं। यह एक आसान रन आउट होना चाहिए था जिसे दीप्ति ने लगभग खराब कर दिया था, लेकिन फातिमा इतनी आगे निकल चुकी थीं कि फंबल के बावजूद समय मिल गया।
SEPT 05, 2026 20:49 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर समाप्त

भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। इस दौरान पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह धराशायी नजर आई है। पाकिस्तान ने अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। वहीं पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ 37 रन ही बनाए हैं।
SEPT 05, 2026 20:43 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान का 6वां विकेट गिरा

पाकिस्तान की पारी का 6वां विकेट भी गिर चुका है। कप्तान फातिमा सना भी पवेलियन लौट चुकी हैं। दीप्ती शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है।
SEPT 05, 2026 20:38 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: श्रीचरणी को मिला तीसरा विकेट

श्री चरणी की गेंद पर आयशा जफर आउट हो गई हैं और हरमनप्रीत कौर ने कैच पकड़ा है। यह फुल लेंथ की इन-ड्रिफ्टर गेंद थी जो स्टंप्स पर थी। आयशा जफर ने मिड-ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन गेंद के नीचे नहीं आ पाईं और ऊंचाई नहीं ले पाईं। गेंद सीधे हरमनप्रीत के पास गई जिन्होंने नीचे झुककर रिवर्स कप में कैच पकड़ लिया। यह श्री चरणी का तीसरा विकेट है।
SEPT 05, 2026 20:31 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: श्रीचरणी ने पहले ही ओवर में झटके दो विकेट

श्री चरणी की गेंद पर शवाल जुल्फिकार एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं हैं। श्री चरणी ने लेंथ से गेंद को अंदर की तरफ ड्रिफ्ट कराया था और गेंद सीधी रही। शवाल जुल्फिकार स्वीप करने के लिए एक घुटने पर झुकीं लेकिन बल्ले से गेंद नहीं लगी और सीधे स्टंप के सामने जा लगी। यह ओवर का दूसरा विकेट है और भारत ने पावरप्ले को शानदार अंदाज में खत्म किया है।
SEPT 05, 2026 20:29 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान को बैक-टू-बैक तीसरा झटका

श्रीचरणी ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। पारी के 6वें ओवर में ही श्रीचरणी ने शवाल जुल्फिकार को आउट कर दिया। वह 14 रन बनाकर आउट हुईं।
SEPT 05, 2026 20:25 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

पारी के 6वें ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। श्री चरणी की गेंद पर गुल फिरोजा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और नंदनी शर्मा ने कैच लपक लिया।
SEPT 05, 2026 20:22 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

मुनीबा जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाईं और केवल 13 रन बनाकर शेफाली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। उन्हें 7 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था। 27 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट गंवाया।
SEPT 05, 2026 20:18 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान की सधी हुई शुरुआत

पाकिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की है। 4 ओवर बाद मुनीबा और शवाल जुल्फिकार की जोड़ी 22 रन जोड़ चुकी है। इस दौरान 7 रन के निजी स्कोर पर मुनीबा को जीवनदान मिला था।
SEPT 05, 2026 20:12 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: मुनीबा अली को मिला जीवनदान

क्रांति गौड़ की गेंद पर मुनीबा अली को 7 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। प्रतिका रावल ने उनका कैच छोड़ दिया।
SEPT 05, 2026 19:50 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: शानदार फॉर्म में भारतीय टीम

भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं, मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंद में 124 रन बनाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ की जोड़ी कमाल कर रही है। पाकिस्तान की टीम अभी भी मुनीबा अली और कप्तान फातिमा सना पर निर्भर है। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को हराया है और अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला हांगकांग के खिलाफ 7 सितंबर को है।
SEPT 05, 2026 19:49 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच

महिला टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच:
150* - हरमनप्रीत कौर (भारत महिला)
121 - चमारी अटापट्टू (श्रीलंका महिला)
100 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया महिला)
96 - हीथर नाइट (इंग्लैंड महिला)
96 - डायने बिमेनयिमाना (रवांडा महिला)
SEPT 05, 2026 19:47 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: 150 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी

यह टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का 150वां मैच है, और इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पुरुष और महिला क्रिकेट में पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इस लिस्ट में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 121 टी20 मैचों में कप्तानी के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
SEPT 05, 2026 19:46 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: टॉस हारने के बाद क्या बोलीं भारतीय कप्तान

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा, "बिल्कुल, आज चेज करना अच्छा लग रहा है। इस टूर्नामेंट में हमारी गेंदबाजी शानदार कर रही है और पहले गेंदबाजी करने का मौका मिलना अच्छा है। जब उनसे पूछा गया कि चेज करना कितना चुनौतीपूर्ण है? तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के दौरान हमेशा खुद को थोड़ा समय देना और फिर अपने शॉट्स खेलना जरूरी होता है। और मुझे लगता है कि पहले दो मैचों में हमने इस मामले में वास्तव में अच्छा किया है और उम्मीद है कि इसे जारी रखेंगे।'