क्रिकेट

IND-W vs AUS-W: एलिसा-मूनी की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के उड़ाए होश, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में भारत को 2-1 से रौंदा

India Women vs Australia Women 3rd T20i: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज के निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टीम ने सीरीज 2-1 से गंवा दी है।

Image

भारत vs ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (फोटो- Australia women twitter)

India Women vs Australia Women: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में मेहमान टीम ने जीत हासिल की है। मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया है। भारतीय टीम के पास 2016 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराने का मौका था लेकिन उन्होंने एक बार फिर से इसे गंवा दिया है।

दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 147 रन ही बनाए। टीम की तरफ से ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए हालांकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। वहीं इस आसान लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट शेष रहते केवल 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

दोबारा फेल हुई हरमनप्रीत कौर

इस निर्णायक मैच में जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हिली ने अर्धशतकीय पारी खेली वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बार फिर से बुरी तरह फेल रही। हरमनप्रीत ने सीरीज का पहला मैच नहीं खेला था। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में वापसी की लेकिन केवल 6 रन बना पाई। इस आखिरी मुकाबले में भी वह केवल 3 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article