LIVE

IND vs WI 3rd T20I लाइव स्कोर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, साढ़े छह बजे होगा टॉस

IND vs WI Today T20 Match (भारत बनाम वेस्टइंडीज आज के टी20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Live Streaming Watch Scorecard Updates:भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
IND vs WI 3rd T20I लाइव स्कोर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, साढ़े छह बजे होगा टॉस
IND vs WI Today T20 Match (भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज में दो मैच के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर और शाई होप की कप्तानी वाली टीमें आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। सीरीज के लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट अंतर से जीत दर्ज की थी। मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी शतक जड़ा था। इसके बाद रांची में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में विंडीज ने कप्तान शाई होप की शतकीय पारी की बदौलत रिकॉर्ड 250 रन चेज करके 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। ऐसे में अब सीरीज की दिशा इंदौर में खेला जा रहे मुकाबले में निर्धारित होगी। इस मैदान पर जमकर रन बरसते हैं और ऐसा ही भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में देखने को मिलेगा। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।
Oct 11, 2026 | 05:46 PM IST

IND vs WI LIVE SCORE: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी।
Oct 11, 2026 | 05:44 PM IST

IND vs WI LIVE SCORE: भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर,नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
Oct 11, 2026 | 05:35 PM IST

IND vs WI 3rd T20I: रनों की होगी इंदौर में बारिश

इंदौर की पिच सपाट है और मैदान छोटा है। यहां वनडे हो या टी20 मैच दोनों में जमकर रन बनते हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे दोनों टीमों के खिलाड़ी होलकर स्टेडियम में चौकों छक्कों की झड़ी लगा सकते हैं।
Oct 11, 2026 | 05:34 PM IST

IND vs WI 3rd T20I: टॉस जीतने वाली टीम चुनेगी गेंदबाजी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। पहले दो मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसा ही इंदौर में होने की संभावना है।
Oct 11, 2026 | 04:43 PM IST

IND vs WI 3rd T20I: साफ रहेगा इंदौर का मौसम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान इंदौर का मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।
Oct 11, 2026 | 04:42 PM IST

IND vs WI 3rd T20I: ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 33 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 21 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। दोनों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा है।
Oct 11, 2026 | 04:41 PM IST

IND vs WI 3rd T20I: भारत वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।