IND vs WI: मुकेश कुमार बोले- पहले विकेट के बाद विराट भाई का गले लगाना सपने जैसा था

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 24, 2023, 09:23 PM IST

Mukesh Kumar, IND vs WI: बिहार के गोपालगंज के मुकेश कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया तो उनके लिए ये एक भावुक क्षण था। उसके बाद जब उन्हें पहला टेस्ट विकेट मिला तो ये और भी बड़ा पल बन गया। इस पल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब विकेट के बाद विराट कोहली ने उनको गले लगाया तो ये सपने जैसा था।

इतने साल से विराट कोहली (Virat Kohli) के मैदानी कारनामों को विस्मित भाव से देखते आये मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) के लिये यह सपने जैसा था जब उनके पहले विकेट पर भारत के पूर्व कप्तान ने उन्हें गले लगा लिया।

IND vs WI, Mukesh Kumar celebrate his first test wicket with Virat Kohli

विराट कोहली और मुकेश कुमार (AP)

अपने 30वें जन्मदिन से कुछ महीने पहले ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बिहार के गोपालगंज जिले के मुकेश कुमार पिछले सात साल में बंगाल की अंडर 23 टीम से लेकर भारत ए के लिये खेल चुके हैं ।

End of Feed