IND vs WI 5th T20I Today Match Timing: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी20, जानिए कितने बजे और कहां होगा मैच

IND vs WI 5th T20I Today Match Timing: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।

IND vs WI 5th T20I Today Match Timing: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एमचिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज की बात करें तो फिलहाल दोनों टीमें बेहतरीन खेल रही है। 5वें मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह का बाहर जाना टीम इंडिया के लिए नुकसानदेय है, क्योंकि इस सीरीज में वह अच्छी लय में थे। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार वापसी कर रहे हैं और एक ऐसे मैदान पर उनका आगमन हो रहा है जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

Aaj ka match ka timinng

आज का मैच कितने बजे होगा? (साभार-X)

क्या वैभव को मिलेगा मौका

5 मैच की सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को अब तक मौका नहीं मिला है। ऐसे में उनके खेलने की उम्मीद लगाई जा रही है। अब तक हुए 4 मैच में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है कि संजू और अभिषेक दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की हो। ऐसे में वैभव को मौका दिया जा सकता है।

End of Feed