क्रिकेट

IND vs SA U19 3rd ODI Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका का तीसरा अंडर-19 वनडे मैच

IND-U19 vs SA-U19 3rd ODI Live Score Streaming Online: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच यूथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले जीतकर मेहमान टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच की तरह आज भी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर सबकी नजर होगी। यहां जानिए भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे यूथ वनडे मैच को किस समय और कहां देख सकते हैं।

IND U19 vs SA U19 3rd ODI

भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 (साभार-X)

India vs South Africa Under-19 3rd ODI Live Score Streaming Online: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आज तीन वनडे मैचों की यूथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (IND U19 vs SA U19 3rd ODI) खेलने उतरेगी। पिछले मुकाबले की तरह आज भी भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी पर सबकी नजर होगी। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (India Under-19 Cricket Team) पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर इतिहास रच चुकी है और आज उसके पास क्लीन स्वीप करने का मौका है। अगर टीम ऐसा करने में सफल होती है तो वैभव साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने वाले सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम की अगुवाई करने मोहम्मद बुलबुलिया (Muhammed Bulbulia) के पास नाक बचाने का आखिरी मौका है और वह जीत के साथ इस सीरीज को खत्म करना चाहेंगे।

सीरीज में 2-0 से आगे भारत

3 मैच की यूथ वनडे सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया 2-0 से आगे है। पहले मुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 25 रन से हराया था, जबकि दूसरा मुकाबला भी बारिश और खराब रोशनी के कारण पूरान नहीं हो पाया और भारत ने एक बार फिर डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। अगर आप भी इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच कहां होगा? (IND vs SA U19 3rd ODI Venue)

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच तीसरा यूथ वनडे मैच आज (7 जनवरी 2026, बुधवार) को बेनोनी के विलोमूर पार्क मैदान पर आयोजित होगा।

दक्षिण अफ्रीका-भारत तीसरा अंडर-19 वनडे कितने बजे शुरू होगा? (India vs South Africa 3rd Under-19 ODI Match Timing)

मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेहमान भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीमों का तीसरा यूथ वनडे मुकाबला आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 12:30 बजे होगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन अंडर-19 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India U19 vs South Africa U19 3rd ODI Match Live Streaming)

इंडिया-साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीमों के तीसरे यूथ वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में जियो हॉट स्टार ऐप पर देख सकेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (India U19 Squad For South Africa ODI Series)

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

नडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीम (South Africa U19 Cricket Team For ODI Series)

मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे अंडर-19 वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (IND19 vs SA19 3rd ODI Match Live Telecast on TV)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे अंडर-19 वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article