LIVEIndia vs South Africa: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की एक और बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंदा

India vs South Africa: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की एक और बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंदा
बर्थडे बॉय विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया मौजूदा वर्ल्ड कप में विजय रथ पर सवार है। वनडे वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार 8वीं जीत है। इसी जीत के साथ भारत 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, हार के बाद भी दक्षिण अफ्रीका 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबााजी करने उतरी भारतीय टीम को 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का विशाल लक्ष्य दिया। बर्थडे बॉय विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों पर 10 चौके की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड शतक की बराबरी भी कर ली। कोहली ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में 83 रन पर ढेर हो गई। टीम के सिफ चार खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सके। मार्को जानसेन ने 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से सबसे ज्यादा 14 रन की पारी खेली। भारत के रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
IND vs SA Live Score: कोहली को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और बर्थडे बॉय विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
IND vs SA Live Score: टीम इंडिया की एक और बड़ी जीत
वनडे वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार 8वीं जीत है। इसी जीत के साथ भारत 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, हार के बाद भी दक्षिण अफ्रीका 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। पहले बल्लेबााजी करने उतरी भारतीय टीम को 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में 83 रन पर ढेर हो गई। टीम के सिर्फ चार खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सके।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा 9वा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 26.2 ओवर में 79 रन पर 9वां झटका लगा। मार्को जानसेन के बाद कागिसो रबाडा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 6 रन पर आउट हो गए। अब लुंगी एनगिडी और तवरेज शम्सी क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा 8वां झटका
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 25.4 ओवर में 79 रन पर 8वां झटका लगा। मार्को जानसेन महज 14 रन पर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया।
IND vs SA Live Score: जडेजा का कहर जारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का कहर जारी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम लौटी
दक्षिण अफ्रीका को 16.3 ओवर में 59 रन पर छठा झटका लगा। डेविड मिलर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 11 रन पर आउट हो गए। अब मार्को जानसेन और केशव महाराज क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live Score: क्लासेन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए
भारत के खिलाफ हेनरिक क्लासेन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दक्षिण अफ्रीका को 12.5 ओवर में 40 रन पर चौथा झटका लगा। अब वान डेर डुसेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका की टीम लड़खड़ा गई है। एडेन मार्करम भी बड़ा पारी नहीं खेल पाए। वे 9 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा बड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 8.3 ओवर में 27 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक के बाद कप्तान तेंबा बावुमा भी आउट हो गए। वे महज 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अब वान डेर डुसेन और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका
जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 1.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर एक झटका लगा। फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक 5 रन पर आउट हो गए। अब तेंबा बावुमा और वान डेर डुसेन क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live Score: बर्थडे बॉय की शानदार पारी
बर्थडे बॉय विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों पर 10 चौके की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड शतक की बराबरी भी कर ली। कोहली ने 101 रन की नाबाद पारी खेली।
IND vs SA Live Score: टीम इंडिया ने दिया विशाल लक्ष्य
विराट कोहली के शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को विशाल लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबााजी करने उतरी भारतीय टीम को 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
IND vs SA Live Score: किंग कोहली ने जड़ा शतक
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों पर 10 चौके की मदद से शतक जड़ा। यह उनका वनडे करियर का 49वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के शतक की बराबरी कर ली है।
IND vs SA Live Score: सूर्या ने किया निराश
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का बल्ला शांत रहा। वे 14 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs SA Live Score: केएल राहुल नहीं खेल पाए बड़ी पारी
भारतीय टीम 42.1 ओवर में 249 रन पर चौथा विकेट गिरा। विराट कोहली ने 67 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 71वां अर्धशतक है। वहीं, श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल भी आउट हो गए। अब विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
Poll
क्या विराट कोहली जन्मदिन पर शतक जड़ने में सफल होंगे?
IND vs SA Live Score: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा। श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए। वे 77 रन पर आउट हो गए।
IND vs SA Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 33.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर खेल रही है।
IND vs SA Live Score: कोहली के बाद अय्यर ने भी जड़ा अर्धशतक
बर्थडे बॉय विराट कोहली के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। दोनों के अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया का स्कार 200 के करीब पहुंच गया है।
IND vs SA Live Score: कोहली ने जड़ा अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बर्थडे बॉय विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। कोहली ने 67 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 71वां अर्धशतक है।