IND vs SA: कोहरे के चलते मैच रद्द होने के बाद यूपीसीए ने उठाया बड़ा कदम, दर्शकों को टिकट के पैसे मिलेंगे वापिस

IND vs SA 4th T20 Tickets: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कोहरे के कारण रद्द होने के बाद दर्शकों को टिकट के पूरे पैसे वापस किए जाएंगे।यह मैच शाम सात बजे से खेला जाना था लेकिन बुधवार को घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण इकाना स्टेडियम में छठे निरीक्षण के बाद आखिरकार रात साढ़े नौ बजे इसे रद्द कर दिया गया।

IND vs SA 4th T20: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) ने गुरुवार को उन हजारों प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की है, जो बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच देखने पहुंचे थे। यूपीसीए ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि घने कोहरे के कारण मैच रद्द होने की वजह से सभी दर्शकों को उनके टिकट का पूरा पैसा वापस (फुल रिफंड) किया जाएगा। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि प्रशंसकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Match Cancel BCCI (1)

मैच रद्द होने के बाद वापिस मिलेंगे टिकट के पैसे (फोटो -BCCI)

कोहरे की मार और रद्द हुआ मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह रोमांचक मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से शुरू होना था। हालांकि, लखनऊ में सर्दी और प्रदूषण के साथ घने कोहरे की ऐसी चादर छाई कि दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। मैच अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के लिए कुल छह बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन आखिरकार रात साढ़े नौ बजे अंपायरों ने खेल को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करने का औपचारिक निर्णय लिया। मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में भारी निराशा देखी गई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अब रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

End of Feed