IND vs SA, 2nd Odi Highlights: श्रेयस अय्यर के शतक से भारत की 'स्पेशल जीत', प्रोटियाज से हिसाब बराबर
सीरीज बराबर
भारत जीता
एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्पेल का 9वां ओवर करने आए। संजू सैमसन ने पहली गेंद पर लेट कट के सहारे बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने प्वाइंट के पास से मैच विजयी चौका जमाया। इसी के साथ भारत ने 25 गेंदें शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर की। तीसरा मैच नई दिल्ली में मंगलवार को खेला जाएगा।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 45.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 282/3। श्रेयस अय्यर 113* और संजू सैमसन 29* रन बनाकर रहे।पार्नेल का किफायती ओवर
वेन पार्नेल अपने स्पेल का आठवां ओवर करने आए। इस ओवर में केवल 4 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 273/3। श्रेयस अय्यर 109* और संजू सैमसन 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।भारत जीत से 10 रन दूर
एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्पेल का आठवां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली ही गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने। भारत जीत से केवल 10 रन दूर।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 269/3। श्रेयस अय्यर 107* और संजू सैमसन 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया
कगिसो रबाडा अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने फ्री हिट पर कवर्स के ऊपर से चौका जमाकर अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया। उन्होंने 103 गेंदों में 14 चौके की मदद से सैकड़ा पूरा किया। पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में 14 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 263/3। श्रेयस अय्यर 103* और संजू सैमसन 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।महाराज के ओवर में बने 7 रन
केशव महाराज अपने स्पेल का सातवां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर भारत को ओवरथ्रो का एक रन मिला। जानेमन मलान ने कवर्स से गेंद विकेटकीपर की तरफ फेंकी और वो पकड़ नहीं पाए। सैमसन स्ट्राइक बदलने में कामयाब हुए। चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बैकवर्ड प्वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। काफी देरी से शॉट खेला, लेकिन खूबसूरत शॉट। इस ओवर में 7 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 249/3। श्रेयस अय्यर 98* और संजू सैमसन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।अय्यर शतक से 7 रन दूर
अंपायर ने तीसरे पावरप्ले का संकेत किया। गेंदबाजी में बदलाव। बीजोर्न फॉर्टूइन की जगह कगिसो रबाडा गेंदबाजी करने आए। कगिसो रबाडा अपने स्पेल का 9वां ओवर करने आए। इस ओवर में 6 रन बने। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 242/3। श्रेयस अय्यर 93* और संजू सैमसन 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।महाराज के ओवर में 5 रन बने
केशव महाराज अपने स्पेल का छठां ओवर करने के लिए आए। महाराज के ओवर में पांच सिंगल आए। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 236/3। श्रेयस अय्यर 89* और संजू सैमसन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।दक्षिण अफ्रीका का रिव्यु हुआ बर्बाद
बीजोर्न फॉर्टूइन अपने स्पेल का 9वां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली गेंद पर कट शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर फॉर्टूइन ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट करने के लिए रिव्यु लिया। बल्लेबाज के पक्ष में फैसला आया। अय्यर ने तीसरी गेंद पर चौका जमाकर अपना बदला लिया। शानदार चौका। इस ओवर में 6 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 231/3। श्रेयस अय्यर 86* और संजू सैमसन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया
केशव महाराज अपने स्पेल का पांचवां ओवर करने आए। इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। मगर भारतीय बल्लेबाज 5 रन लेने में कामयाब।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/3। श्रेयस अय्यर 81* और संजू सैमसन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।अय्यर एक छोर पर डटे हुए
बीजोर्न फॉर्टूइन अपने स्पेल का आठवां ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने शॉर्ट गेंद पर शानदार कट शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 9 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220/3। श्रेयस अय्यर 78* और संजू सैमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।महाराज का किफायती ओवर
गेंदबाजी में बदलाव। एनरिच नॉर्ट्जे की जगह केशन महाराज गेंदबाजी करने लौटे। महाराज ने शुरूआती चार गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने सिंगल लिया। इस ओवर में केवल एक रन आया।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 211/3। श्रेयस अय्यर 71* और संजू सैमसन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।किशन 93 रन बनाकर आउट
गेंदबाजी में बदलाव। कगिसो रबाडा की जगह बीजोर्न फॉर्टूइन गेंदबाजी करने लौटे। अपने स्पेल का सातवां ओवर करेंगे। तीसरी गेंद पर इशान किशन का डीप मिडविकेट पर रीजा हेंड्रिक्स ने शानदार कैच पकड़ा। किशन ने 84 गेंदों में चार चौके और सात छक्के की मदद से 93 रन बनाए। संजू सैमसन क्रीज पर आए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 210/3। श्रेयस अय्यर 71* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।नॉर्ट्जे की किशन ने की कुटाई
एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्पेल का सातवां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर इशान किशन ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जमाया। मलान कैच नहीं पकड़ सके। इस ओवर में 9 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 208/2। इशान किशन 93* और श्रेयस अय्यर 70* रन बनाकर खेल रहे हैं।रबाडा का शानदार ओवर
कगिसो रबाडा ने अपने स्पेल का आठवां ओवर किया। शानदार ओवर। केवल 1 रन दिया।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 199/2। इशान किशन 86* और श्रेयस अय्यर 68* रन बनाकर खेल रहे हैं।इशान किशन ने नॉर्ट्जे की धज्जियां उड़ाई
गेंदबाजी में परिवर्तन। वेन पार्नेल की जगह एनरिच नॉर्ट्जे गेंदबाजी करने आए। किशन ने दूसरी गेंद पर अनोखा पुल शॉट खेला और बाउंड्री जमाई। किशन इस गेंद को छोड़ने जा रहे थे, लेकिन अंत में अपने हाथ मोड़ दिए। बल्ले के साथ गेंद का अच्छा संपर्क हुआ। अगली ही गेंद पर किशन ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का जमा दिया। बेहतरीन शॉट। चौथी गेंद पर किशन ने डीप मिडविकेट की दिशा में एक और छक्का जड़ दिया। बैक टू बैक छक्के। नॉर्ट्जे ने बाउंसर डालकर वापसी की। किशन-अय्यर ने 150 रन की साझेदारी पूरी। इस ओवर में 16 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 198/2। इशान किशन 86* और श्रेयस अय्यर 67* रन बनाकर खेल रहे हैं।अय्यर का लाजवाब शॉट
कगिसो रबाडा अपने स्पेल का सातवां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर अय्यर ने करारा पंच शॉट खेला और प्वाइंट के पास से चौका जमाया। लाजवाब शॉट। इस ओवर में 5 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 182/2। इशान किशन 70* और श्रेयस अय्यर 67* रन बनाकर खेल रहे हैं।दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पस्त
गेंदबाजी में फिर बदलाव। बीजोर्न फॉर्टूइन की जगह कगिसो रबाडा गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर किशन ने डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। यह नो बॉल रही तो फ्री हिट मिली। किशन ने दो रन बनाए। पांचवीं गेंद पर किशन ने मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 11 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/2। इशान किशन 68* और श्रेयस अय्यर 54* रन बनाकर खेल रहे हैं।रबाडा की हुई धुनाई
गेंदबाजी में फिर बदलाव। बीजोर्न फॉर्टूइन की जगह कगिसो रबाडा गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर किशन ने डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। यह नो बॉल रही तो फ्री हिट मिली। किशन ने दो रन बनाए। पांचवीं गेंद पर किशन ने मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 11 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/2। इशान किशन 68* और श्रेयस अय्यर 54* रन बनाकर खेल रहे हैं।पार्नेल की दमदार वापसी
गेंदबाजी में बदलाव। एडेन मार्करम की जगह वेन पार्नेल आए। अपने स्पेल का छठा ओवर कर रहे हैं। पार्नेल ने पहली चार गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/2। इशान किशन 59* और श्रेयस अय्यर 53* रन बनाकर खेल रहे हैं।किशन-अय्यर की शतकीय साझेदारी पूरी
बीजे फॉर्टूइन अपने स्पेल का छठा ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया, जिसके साथ दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई। आखिरी गेंद पर इशान किशन ने आगे बढ़कर लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जमा दिया। इस ओवर में 10 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/2। इशान किशन 58* और श्रेयस अय्यर 52* रन बनाकर खेल रहे हैं।दोनों बल्लेबाजों ने पूरे किए अर्धशतक
एडेन मार्करम अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर सिंगल लेते ही इशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 60 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक जमाया। यह उनके वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। चौथी गेंद पर अय्यर ने चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 48 गेंदों में सात चौके की मदद से पचासा पूरा किया।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/2। इशान किशन 50* और श्रेयस अय्यर 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।अर्धशतक के करीब किशन
बीजार्न फॉर्टूइन अपने स्पेल का पांचवां ओवर करने आए। इस ओवर में 5 सिंगल आए।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/2। इशान किशन 49* और श्रेयस अय्यर 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।मार्करम की हुई धुनाई
एडेन मार्करम अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर आगे बढ़े और मिडविकेट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/2। इशान किशन 47* और श्रेयस अय्यर 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।अय्यर ने जमाया शानदार चौका
गेंदबाजी में बदलाव। केशव महाराज की जगह बीजोर्न फॉर्टूइन गेंदबाजी करने आए। फॉर्टूइन की पहली तीन गेंदों में से दो बार डेविड मिलर की अच्छी फील्डिंग देखने को मिली। चौथी गेंद पर अय्यर ने प्वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123/2। इशान किशन 44* और श्रेयस अय्यर 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।मार्करम बेअसर
गेंदबाजी में बदलाव। एनरिच नॉर्ट्जे की जगह एडेन मार्करम गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली। अय्यर ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 117/2। इशान किशन 43* और श्रेयस अय्यर 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।किशन ने महाराज की कर दी धुनाई
केशव महाराज अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। महाराज ने तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली। किशन ने डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का जमाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर किशन ने एक और छक्का जमाकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। इस ओवर में 15 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/2। इशान किशन 42* और श्रेयस अय्यर 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।नॉर्ट्जे ने किशन को किया परेशान
एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्पेल का पांचवां ओवर करने आए। इशान किशन को नॉर्ट्जे ने परेशान किया। इस ओवर में केवल 2 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2। इशान किशन 29* और श्रेयस अय्यर 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।किशन ने जड़ा छक्का
केशव महाराज अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। किशन ने दूसरी गेंद को शॉर्ट लेंथ की पाते ही अपने हाथ खोले और डीप मिडविकेट की दिशा में गेंद को स्टैंड्स में भेजा। पांचवीं गेंद पर किशन ने लांग ऑन की दिशा में तेजतर्रार शॉट लगाया, लेकिन रबाडा ने डाइव लगाकर शानदार बचाव किया और यहां केवल एक रन आया। इस ओवर में 9 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/2। इशान किशन 28* और श्रेयस अय्यर 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।नॉर्ट्जे का एक और अच्छा ओवर
एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्पेल का चौथा ओवर करते हुए। पहली दो गेंदों में दो सिंगल आए। फिर आखिरी गेंद पर किशन ने एक और सिंगल लिया। इस ओवर में तीन रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/2। इशान किशन 20* और श्रेयस अय्यर 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।महाराज की दमदार शुरूआत
गेंदबाजी में बदलाव। कगिसो रबाडा की जगह केशव महाराज गेंदबाजी करने आए। भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री नहीं निकाल पा रहे हैं। इस ओवर में तीन रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/2। इशान किशन 18* और श्रेयस अय्यर 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।नॉर्ट्जे का किफायती ओवर
एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। अय्यर ने तीसरी गेंद पर हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर किशन ने दमदार शॉट लगाया, लेकिन मार्करम ने कमाल का प्रयास किया। केवल सिंगल मिला। इस ओवर में 4 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/2। इशान किशन 16* और श्रेयस अय्यर 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।रबाडा का कड़क ओवर
कगिसो रबाडा अपने स्पेल का पांचवां ओवर जारी रखते हुए। तीसरी गेंद पर किशन ने जोरदार पंच जमाया, लेकिन केवल एक रन मिला। इस ओवर में केवल दो रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/2। इशान किशन 14* और श्रेयस अय्यर 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।नॉर्ट्जे की शानदार वापसी
कगिसो रबाडा अपने स्पेल का चौथा ओवर जारी रखते हुए। इशान किशन ने पहली ही गेंद पर बल्ले का मुंह खोला और कीपर के पास से गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इस ओवर में 7 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/2। इशान किशन 12* और श्रेयस अय्यर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।किशन ने खोले हाथ
कगिसो रबाडा अपने स्पेल का चौथा ओवर जारी रखते हुए। इशान किशन ने पहली ही गेंद पर बल्ले का मुंह खोला और कीपर के पास से गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इस ओवर में 7 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/2। इशान किशन 12* और श्रेयस अय्यर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।नॉर्ट्जे की हुई धुनाई
गेंदबाजी में बदलाव। एनरिच नॉर्ट्जे पारी का 12वां ओवर करने आए। अय्यर ने चौथी और पांचवीं गेंद पर बैक टू बैक बाउंड्री लगाई। पहले प्वाइंट के पास से चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/2। इशान किशन 6* और श्रेयस अय्यर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।रबाडा का मेडन ओवर
कगिसो रबाडा अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। इशान किशन को शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दिया। मेडन ओवर।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/2। इशान किशन 5* और श्रेयस अय्यर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।अय्यर ने जमाई बाउंड्री
वेन पार्नेल अपने स्पेल का पांचवां ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने पहली ही गेंद पर प्वाइंट की दिशा में शानदार चौका जमाया। भारत का स्कोर 50 रन के पार हुआ। अय्यर ने चौथी गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/2। इशान किशन 5* और श्रेयस अय्यर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।रबाडा ने गिल को बनाया अपना शिकार
कगिसो रबाडा अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। इशान किशन ने तीसरी गेंद पर कवर और प्वाइंट के बीच से शानदार चौका जमाया। उन्होंने बस बल्ले का मुंह खोला और चार रन हासिल किए। पांचवीं गेंद पर रबाडा ने शुभमन गिल को आउट करके भारत को दूसरा झटका दिया। रबाडा ने अपनी ही गेंद पर गिल का कैच लपका। शुभमन गिल ने 26 गेंदों में 5 चौके की मदद से 28 रन बनाए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए और आते ही सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/2। इशान किशन 5* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।गिल ने दो शानदार चौके जमाएं
वेन पार्नेल अपने स्पेल का चौथा ओवर करने आए। शुभमन गिल ने पहली ही गेंद पर कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 8 रन बने।IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1। शुभमन गिल 28* और इशान किशन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।SA vs AUS 1st Test Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से डरबन में पहला टेस्ट, जानें भारत में कहां देख सकते हैं मुकाबला
SA Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, दिखे बदलाव
IND vs WI, 2nd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज, जानें रांची की पिच रिपोर्ट
IND vs WI 2nd T20 Today Match Timing 9 October 2026: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच
हॉकी इंडिया ने जारी किया ओडिशा संघ को कारण बताओ नोटिस, क्या है वजह?
© 2026 Times Horizon Private Limited
