IND vs PAK Highlights, भारत बनाम पाकिस्तान मैच फुल स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स: किंग कोहली के सामने फिर झुका पाकिस्तान, शान से सेमीफाइनल में हुई रोहित की पलटन की एंट्री
दुबई के कराची स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 50 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने भारत को 242 रन का लक्ष्य दिया। मोहम्मद रिजवान और साउद शकील ने तीसरे विकेट के लिए 144 गेंदों पर 104 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। साउद शकील ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 62 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक जड़ने से चूक गए। भारत के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 45 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम को पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित शर्मा सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। शुभमन गिल 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए और वे अपने अर्धशतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए। इसी तरह, विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 128 गेंदों पर 114 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ला दिया। श्रेयस अय्यर (56 रन) अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं, विराट कोहली ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों पर 7 चौके की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। कोहली का यह वनडे 51वां शतक है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
पाकिस्तान की पारी हाइलाइट्स (IND Vs Pak Match Highlights- Pakistan 1st Inning)
- न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बाबर आजम भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 26 गेंदों पर 5 चौके की मदद से सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
- इमाम उल हक बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल के सीधे थ्रो से भारत को दूसरी सफलता मिली और इमाम को पवेलियन वापस लौटना पड़ा।
- मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनको अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। हालांकि, रिजवान अर्धशतक से चूक गए।
- साऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए जानदार पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों पर 4 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारत के खिलाफ 76 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 62 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- तैय्यब ताहिर टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 4 रन बना सके। रवींद्र जडेजा ने तैय्यब को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
- सलमान आगा भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप ने अपना शिकार बनाया।
- शाहीन शाह अफरीदी बल्ले से कमाल दिखाने में असफल रहे। वे कुलदीप यादव की गेंद को नहीं पढ़ पाए और बिना खाता खोले की पवेलियन लौट गए।
- नसीम शाह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। उनको कुलदीप यादव ने कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
- हारिस राउफ ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे रन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 8 रन बनाए। उनको अक्षर और राहुल ने मिलकर आउट किया।
- खुशदिल शाह ने सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंदों पर 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। उनको हर्षित राणा ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
- अबरार अहमद नाबाद रहे। हालांकि, उनको भारत के खिलाफ एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला।
भारत की पारी हाइलाइट्स (IND Vs Pak Match Highlights- India 2nd Inning)
- रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तानी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
- बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला। उन्होंने 52 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 46 रन बनाए। हालांकि, शुभमन अर्धशतक से चूक गए। उनको अबरार अहमद ने आउट किया।
- श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। उनको खुशदिल शाह ने इमाम उल हक के हाथों कैच आउट कराया।
- हार्दिक पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट कर पवेलियन भेजा।
- विराट कोहली ने चौके के साथ शतक जड़ा पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका वनडे करियर का 51वां शतक है।
- अक्षर पटेल भी नाबाद रहे। उन्होंने विराट कोहली के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 4 गेंदों पर नाबाद 3 रन बनाए।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान का स्कॉड (Pakistan Squad)
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: प्लेयर ऑफ द मैच कौन
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। उनको इस बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने दर्ज की जीत
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है और शान के साथ सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। टीम की यह महामुकाबले में लगातार दूसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान की दूसरी हार है। विराट कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: किंग कोहली ने जड़ा शतक
पाकिस्तान के खिलाफ किंग कोहली ने नाबाद शतक जड़ा। उन्होंने विस्फोटक पारी खेली। कोहली ने 111 गेंदों पर 7 चौके की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: शतकीय साझेदारी के करीब कोहली और अय्यर
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शतकीय साझेदारी के करीब पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 103 गेंदों पर 88 रन की साझेदारी कर ली है।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 29.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान के खिलाफ फिर गरता कोहली का बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का एक बार फिर बल्ला गरजा। उन्होंने 62 गेंदों पर 4 चौके की मदद से अर्धशतक जड़ा। यह उनके करियर का 74वां अर्धशतक है।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का आधा रोमांच खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का आधा रोमांच खत्म हो चुका है। टीम ने 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए है। विराट कोहली अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक के करीब कोहली
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का एक बार फिर बल्ला चला। वे अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 43 रन बना लिए हैं।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 20 ओवर का रोमांच खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 20 ओवर का रोमांच खत्म हो चुका है। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: शुभमन का नहीं चला बल्ला
बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला। उन्होंने 52 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 46 रन बनाए। हालांकि, शुभमन अर्धशतक से चूक गए। उनको अबरार अहमद ने आउट किया।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 17.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 15 ओवर का खेल हुआ खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 15 ओवर का रोमांच शुरू हो चुका है। टीम ने एक वपिकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं।भारत का स्कोर: 89/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: कोहली के नाम विराट रिकॉर्ड
विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले के दौरान वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गति से 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 19 साल पहले बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया।भारत का स्कोर: 84/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: किंग कोहली का गरज रहा है बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला गरज रहा है। टीम ने 13 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं।भारत का स्कोर: 84/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 10 ओवर का खेल खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 10 ओवर का रोमांच खत्म हो चुका है। टीम ने इन शुरुआती 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और शुभमन क्रीज पर हैं।भारत का स्कोर: 64/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 8.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।भारत का स्कोर: 57/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच का स्कोरकार्ड चैंपियन ट्रॉफी 2025: 8 ओवर के बाद
भारत: 49/1CRR: 6.12 • RRR: 4.59 • 42 ओवर में 193 की ज़रूरत
शुभमन गिल
25 (29b 5x4)
विराट कोहली
3 (4b)
नसीम शाह
4-0-20-0
शाहीन शाह अफ़रीदी
4-0-29-1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत का लगा पहला झटका
रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तानी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
अफ़रीदी ने बोल्ड कर दिया रोहित को, ब्लॉक होल में गेंद डाली थी, मिडिल और लेग में, गेंद ने पड़कर अंदर की ओर मूव किया और रोहित के पास कोई मौक़ा नहीं था और गेंद सीधा स्टंप से जा टकराई, हालांकि दर्शकों का शोर नहीं थमा है और अब कोहली मैदान में आ रहे हैं
भारत का स्कोर: 31/1
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: रोहित-गिल की शानदार साझेदारी
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी साझेदारी की। दोनों ने 24 गेंदों पर 26 रन की साझेदारी की।भारत का स्कोर: 26/0
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 18 गेंदों पर बनाए 20 रन
पाकिस्तान के खिलाफ हिटमैन का शो शुरू हो चुका है। टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं।भारत का स्कोर: 20/0
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।भारत का स्कोर: 12/0
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 50 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने भारत को 242 रन को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। भारत के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर:रन आउट हुए रउफ
हारिस राउफ ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे रन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 8 रन बनाए। उनको अक्षर और राहुल ने मिलकर आउट किया।पाकिस्तान का स्कोर: 241/9
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: कुलदीप को नहीं पढ़ पाए शाहीन
शाहीन शाह अफरीदी बल्ले से कमाल दिखाने में असफल रहे। वे कुलदीप यादव की गेंद को नहीं पढ़ पाए और बिना खाता खोले की पवेलियन लौट गए।पाकिस्तान का स्कोर: 200/7
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान को लगा छठवां झटका
सलमान आगा भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप ने अपना शिकार बनाया।पाकिस्तान का स्कोर: 200/6
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान का स्कोर 200 के पार
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 42.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 का स्कोर पार कर लिया है।पाकिस्तान का स्कोर: 200/5
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: ताहिर भी लौटे पवेलियन
तैय्यब ताहिर टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 4 रन बना सके। रवींद्र जडेजा ने तैय्यब को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
पाकिस्तान का स्कोर: 167/5
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका
साऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए जानदार पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों पर 4 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारत के खिलाफ 76 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 62 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।पाकिस्तान का स्कोर: 162/4
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक से चूके रिजवान
मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनको अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। हालांकि, रिजवान अर्धशतक से चूक गए।IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: रिजवान और शकील ने की शतकीय साझेदारी
भारत के खिलाफ मोहम्मद रिजवान और साऊद शकील ने शतकीय साझेदारी कर की। उन्होंने 142 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान के स्कोर को 150 के करीब पहुंचाया।पाकिस्तान का स्कोर: 151/2
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 15 ओवर का खेल खत्म
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम की धीमी शुरुआत हुई है। टीम का स्कोर 75 रन के करीब पहुंचे वाला है। मोहम्म रिजवान और साऊद शकील क्रीज पर हैं।पाकिस्तान का लाइव स्कोर: 70/2
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: हार्दिक ने दिए सिर्फ 2 रन
भारत के खिलाफ 17वें ओवर में पाकिस्तान सिर्फ दो रन बना पाए। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक 17वां ओवर डालने के लिए आए थे।पाकिस्तान का लाइव स्कोर: 72/2
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: तेजी से नहीं बने रन
पाकिस्तान के लिए 11 से 20 ओवर का सफल अच्छा नहीं रहा। इस दौरान टीम का विकेट नहीं गिरा, लेकिन तेजी से रन नहीं बने। टीम ने 11 से 20 ओवर में बीच सिर्फ 27 रन जोड़े।
पाकिस्तान का लाइव स्कोर: 79/2
NOTE- चैंपियन ट्रॉफी आज के मैच का लाइव स्कोर, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच का स्कोरकार्ड, अफगानिस्तान वर्सेज साउथ अफ्रीका टुडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान ने की शानदार वापसी
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने शानदार वापसी कर ली है। टीम ने 21 से 30 ओवर के बीच तेजी से रन बटौरे। टीम ने इन 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन बनाए।पाकिस्तान का स्कोर: 129 /2
NOTE- चैंपियन ट्रॉफी आज के मैच का लाइव स्कोर, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच का स्कोरकार्ड, अफगानिस्तान वर्सेज साउथ अफ्रीका टुडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: शकील ने जड़ा अर्धशतक
भारत के खिलाफ साऊद शकील का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 63 गेंदों पर 3 चौके की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली।
पाकिस्तान का स्कोर: 137/2
NOTE- चैंपियन ट्रॉफी आज के मैच का लाइव स्कोर, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच का स्कोरकार्ड, अफगानिस्तान वर्सेज साउथ अफ्रीका टुडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान का स्कोर 150 के करीब
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 150 के करीब पहुंच चुका है। मोहम्मद रिजवान और साऊद शकील क्रीज पर डटे हुए हैं।पाकिस्तान का स्कोर: 121/2
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: 25 ओवर का खेल हुआ खत्म
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 25ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं।पाकिस्तान का स्कोर: 99/2
IND Vs PAK लाइव क्रिकेट स्कोर: हर्षित ने की शानदार गेंदबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ 19वां ओवर हर्षित राणा लेकर आए। उन्होंने अपने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। इस रन के साथ पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब पहुंच चुका है।
पाकिस्तान का स्कोर: 77/2
Asian Games Wrestling: पहलवान सुनील कुमार सेमीफाइनल में पहुंचे, निशा दहिया राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर
Asian Games Squash: क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने एशियन गेम्स में भारत का एक और मेडल पक्का किया
IND vs WI: पहले वनडे में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स चोट के कारण दूसरे मैच से हुए बाहर
ARCHERY GOLD MEDAL: चीन को हराकर भारत ने जीता महिला कंपाउंड आर्चरी में एशियाड गोल्ड मेडल
IND vs WI ODI Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे
© 2026 Times Horizon Private Limited
