IND vs PAK, Asia Cup 2023 Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

India vs Pakistan, IND vs PAK, Asia Cup 2023 Playing 11, Dream11 Team Today Match: सुपर फोर के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, लेकिन राहुल के आने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।

श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में वर्ल्ड की सबसे बड़ी राइवलरी देखने को मिलेगी, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी। लीग स्टेज में जब दोनों टीम खेली थी तो बारिश के कारण मुकाबाल पूरा नहीं हो पाया था और दोनों टीम को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है और ऐसे में फैंस को एक पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज यह है कि केएल राहुल पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस भी की है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी टीम से जुड़ गए हैं, जो नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इन दोनों के आने से टीम इंडिया और भी मजबूत हुई है।

End of Feed