IND vs NZ: जिस मैदान की तीन टीमें कर चुकी हैं आलोचना, उसके आउटफील्ड पर बोले शमी- शिकायत नहीं है, पर...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 12:37 PM IST

IND vs NZ: अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम इस मैदान के आउटफील्ड की आलोचना कर चुकी हैं।

विश्व कप की शुरुआत के पहले से ही यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान का आउटफील्ड लोगों के निशाने पर रहा है लेकिन रविवार को यहां खेलने वाली भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने इसे अधिक तूल नहीं दिया। अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम इस मैदान के आउटफील्ड की आलोचना कर चुकी हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हालांकि कहा कि उन्हें आउटफील्ड से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि यह दोनों टीमों के लिए समान थी लेकिन अगर यह अच्छी होती तो बेहतर होता।

Mo Shami

टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी।

पांच विकेट चटकाकर भारत की चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘आपने देखा ही है कि आउटफील्ड कैसा है। शिकायत कोई नहीं हैं क्योंकि दोनों टीमों के लिए समान हालात थे। मैदानकर्मियों को भी कुछ नहीं बोल सकते क्योंकि उनकी भी अपनी मजबूरियां हैं। कोई सवालिया निशाना लगाना सही नहीं है। स्थिति दोनों टीमों के लिए समान है, दोनों को इसी में खेलना था। भारत के बाहर भी उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। हम गीले मैदान पर भी खेलते हैं। शिकायत नहीं है लेकिन जितना अच्छा मिलेगा उतना बेहतर होगा।’’

End of Feed