IND vs NZ Champions Trophy Final, दुबई का आज का मौसम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले में अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल तो फिर क्या होगा? जानिए पूरा समीकरण

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final, दुबई का आज का मौसम: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले जानते हैं कि अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो फिर क्या होगा? जानिए पूरा समीकरण...

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final, दुबई का आज का मौसम: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को आज यानी रविवार को नया चैम्पियन मिलने वाला है। महामुकाबले के फाइनल में दो बार की चैम्पियन भारत और एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। यह खिताबी मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पांचवीं बार पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार जगह बनाने में सफल हुई है। वहीं, दोनों टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में 25 साल बाद फिर से आमने-सामने हुई है। इससे पहले दोनों टीमें साल 2000 में भिड़ी थी, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो फिर क्या होगा? आइए जानते हैं रिजर्व डे का नियम...

IND vs NZ Champions Trophy Final, आज शाम का मौसम, दुबई का आज का मौसम, aaj ka Mausam, dubai ka mausam today, दुबई का न्यूज़, weather in dubai today rain, dubai weather, IND vs NZ Champions Trophy dubai, IND vs NZ Champions Trophy final dubai stadium weather, IND vs NZ Champions Trophy 2025 today dubai ka mausam

फाइनल मुकाबले में अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल तो फिर क्या होगा? जानिए पूरा समीकरण।

क्या फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे है (IND vs NZ Reserve Day)

दुबई में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला बारिश के कारण प्रभाविता होता है तो इसके लिए एक दिन का रिजर्व डे रखा गया है। मैच का परिणाम तय करने के लिए प्रत्येक पारी में 25 ओवर पूरे करने होंगे। अगर बारिश के कारण मैच जारी नहीं रह पाता है तो खेल सोमवार को जहां खेल रुका था वहीं से दो खेल शुरू होगा। फाइनल के लिए आईसीसी की खेल नियम में कहा गया है कि यदि निर्धारित दिन पर खेल प्रभावित होता है तो अंपायर उपलब्ध अतिरिक्त समय का उपयोग करेंगे और जरूरत पड़ने पर उस दिन परिणाम प्राप्त करने के लिए ओवरों की संख्या में कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा मैदान, मौसम और रोशनी के संबंध में निर्णय लेते समय अंपायरों का लक्ष्य मैच के निर्धारित दिन पर अधिकतम खेल सुनिश्चित करना होगा, ताकि उस दिन परिणाम प्राप्त किया जा सके।

End of Feed