क्रिकेट

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: फाइनल से पहले फैंस में गजब का उत्साह, भारत की जीत के लिए कर रहे कामना

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: दुबई में आज चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट फैंस कामना कर रहे हैं।

Image

भारत की जीत के लिए कामना कर रहे क्रिकेट फैंस। (Source: AP)

Photo : AP

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले देश में बड़े उत्साह का माहौल है। लोग अलग अलग शहरों में भारत के जीत की प्रार्थना कर रहे हैं।

दिल्ली की एक एकेडमी में क्रिकेट सीख रहे रौनक भाटी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैच में भारतीय ओपनिंग जोड़ी अच्छा करेगी तो भारतीय टीम मैच जीतेगी। इस मैच को लेकर हम सब में बहुत उत्साह है। हम सब सुबह से इंतजार कर रहे हैं। बस भारत जीत जाए। हम सब चाहते हैं है कांटे की टक्कर हो और भारत मैच जीते। तब हम सबको देखने में भी मजा आएगा।"

एकेडमी के दूसरे क्रिकेटर राहुल मिश्रा ने कहा, "आज के मुकाबले में भारत जीतेगा क्योंकि भारतीय टीम बहुत अच्छी है। टीम न्यूजीलैंड की भी बहुत अच्छी है लेकिन भारतीय टीम के ऑलराउंडर बहुत अच्छे हैं। इसलिए भारत का पलड़ा भारी है। मैच में भारतीय टीम के रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर रन बनाएंगे। हम सब बहुत उत्साही हैं। मैच भारत ही जीतेगा।"

एक अन्य क्रिकेटर सर्वेश शुक्ला ने कहा, "हम सब इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हैं। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप हार गई थी इसलिए यह चैंपियंस ट्रॉफी बहुत जरूरी हो जाती है। हम सब जानते हैं कि भले ही हम टी-20 वर्ल्ड कप जीत गए हों लेकिन हमारे लिए यह ट्रॉफी किसी मायने में कम नहीं है। दोनों टीमें बहुत अच्छी हैं। कांटे की टक्कर होगी।"

वाराणसी के शिवम अग्रहरी ने कहा, "हमने सेमीफाइनल मैच से पहले मां गंगा से जीत की कामना की थी। आज फिरसे हम यहां आये हैं। भारतीय टीम ही जीतेगी। हम आज हम सब ने सेमीफाइनल की जीत के लिए मां गंगा का आभार भी प्रकट किया है।"

वंश शर्मा ने कहा, "मैच से पहले हमने यहां गंगा मां की आरती की है। गंगा मां से जीत का आशीर्वाद मांगा है। और हमने यह भी मांगा है कि हमारा प्रदर्शन पिछली बार से अच्छा रहे।"

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article