IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final, दुबई का आज का मौसम: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को आज यानी रविवार को नया चैम्पियन मिलने वाला है। महामुकाबले के फाइनल में दो बार की चैम्पियन भारत और एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। यह खिताबी मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पांचवीं बार पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार जगह बनाने में सफल हुई है। वहीं, दोनों टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में 25 साल बाद फिर से आमने-सामने हुई है। इससे पहले दोनों टीमें साल 2000 में भिड़ी थी, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो फिर क्या होगा? आइए जानते हैं रिजर्व डे का नियम...
क्या फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे है (IND vs NZ Reserve Day)
दुबई में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला बारिश के कारण प्रभाविता होता है तो इसके लिए एक दिन का रिजर्व डे रखा गया है। मैच का परिणाम तय करने के लिए प्रत्येक पारी में 25 ओवर पूरे करने होंगे। अगर बारिश के कारण मैच जारी नहीं रह पाता है तो खेल सोमवार को जहां खेल रुका था वहीं से दो खेल शुरू होगा। फाइनल के लिए आईसीसी की खेल नियम में कहा गया है कि यदि निर्धारित दिन पर खेल प्रभावित होता है तो अंपायर उपलब्ध अतिरिक्त समय का उपयोग करेंगे और जरूरत पड़ने पर उस दिन परिणाम प्राप्त करने के लिए ओवरों की संख्या में कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा मैदान, मौसम और रोशनी के संबंध में निर्णय लेते समय अंपायरों का लक्ष्य मैच के निर्धारित दिन पर अधिकतम खेल सुनिश्चित करना होगा, ताकि उस दिन परिणाम प्राप्त किया जा सके।
दुबई में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल (Dubai Weather Report Today)
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दुबई में आज (09 मार्च 2025) बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज उमस भी कम रहने वाली है। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा आज का दिन थोड़ा गर्म रहने वाला है। दुबई में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीमें (India And New Zealand ODI Squads For Champions Trophy)
भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, जैकब डफी, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे और लॉकी फर्ग्यूसन।
