क्रिकेट

IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Live Score Streaming: जानिए कब और कहां देख सकते हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मुकाबला, भारत और न्यूजीलैंड मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग

India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Final Match Live Streaming: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले दो बार की चैम्पियन टीम इंडिया और एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण कब और कहां खेला जाएगा।

Image

जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला।

Photo : Times Now Digital
IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Match Updates, India vs New Zealand Match Live Streaming: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में दो बार की चैम्पियन टीम इंडिया और एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमें 25 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। इसस पहले दोनों टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी 2000 के खिताबी मुकाबले में भिड़ंत हुई थी। हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ नई रणनीति के साथ उतरेगी और महामुकाबले के ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। भारत ने 2002 (श्रीलंका के साथ संयुक्त) और 2013 में खिताब जीता था, जबकि न्यूजीलैंड 2000 में चैम्पियन बनी थी।
क्रमांकखिलाड़ी का नामभूमिका
1मिशेल सैंटनर (कप्तान)ऑलराउंडर
2माइकल ब्रेसवेलऑलराउंडर
3मार्क चैपमैनबल्लेबाज
4डेवोन कॉनवेविकेटकीपर-बल्लेबाज
5लॉकी फर्ग्यूसनतेज गेंदबाज
6मैट हेनरीतेज गेंदबाज
7टॉम लैथमविकेटकीपर-बल्लेबाज
8डेरिल मिशेलऑलराउंडर
9विल ओ'रुरकेतेज गेंदबाज
10ग्लेन फिलिप्सबल्लेबाज
11रचिन रवींद्रऑलराउंडर
12नाथन स्मिथतेज गेंदबाज
13केन विलियमसनबल्लेबाज
14विल यंगबल्लेबाज
15जैकब डफीतेज गेंदबाज
IND Vs NZ Final 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: Check Here

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025 Final)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025 Final)

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा (India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Final Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार (9 मार्च 2025) को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा (India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Final Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Final Match Time)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Final Match On TV)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Match Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (India vs New Zealand Head To Head in ODI)

मैचों की संख्याभारत की जीतन्यूजीलैंड की जीतटाईनो रिजल्ट
119615017
स्थानभारत की जीतन्यूजीलैंड की जीत
भारत (होम ग्राउंड)318
न्यूजीलैंड (अवे वेन्यू)1426
न्यूट्रल वेन्यू1616
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article