David Beckham reaches Mumbai: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में एक तरफ जहां फैंस का सैलाब तो रहेगा ही साथ ही मैदान पर कई बड़े स्टार्स भी इस महामुकाबले का आनंद लेने पहुंचेंगे। इसमें दिग्गज फुटबॉलर डेविड बैकहम भी शामिल हैं जो कि रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पहुंच गए हैं।
- यहां पढ़े भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट
बेकहम इन दिनों भारत में ही हैं वे यहां यूनिसेफ की तरफ से आए हैं। उन्होंने हाल ही में गुजरात की एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वे बच्चों के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे थे। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था कि 'गुजरात में यूनिसेफ के साथ कुछ अविश्वसनीय रूप से विशेष दिन। यूनिसेफ बच्चों और उनके परिवारों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर जो काम कर रहा है, उसे प्रत्यक्ष रूप से देखना एक बड़ा सौभाग्य है। मैंने यहां जो ऊर्जा और नवीनता देखी है वह बहुत प्रेरणादायक है। मुझे बच्चों की कहानियां और भविष्य के लिए उनकी आशाएं और सपने सुनना बहुत पसंद आया। जब हम युवाओं को सशक्त बनाते हैं, तो हम देखते हैं कि वे अपने समुदायों में क्या बदलाव ला सकते हैं।'
सचिन अमिताभ और रजनीकांत भी आएंगे नजर
इस महत्वपूर्ण मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम में डेविड बेकहम के अलावा सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी पहुंचने वाले हैं। इन सभी दिग्गजों को बीसीसीआई द्वारा स्पेशल गोल्डन टिकट दी गई थी। ऐसे में ये सभी इस मैच की शोभा बढ़ा सकते हैं। इनके अलावा सलमान खान, नीता अंबानी, हार्दिक पंड्या और आमिर खान भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंच सकते हैं।
