क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने दूसरा टी20 मुकाबला

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं मैच का टीवी पर लुत्फ और लाइव स्ट्रीमिंग?

IND vs NZ 2nd T20I live Streaming

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (23 जनवरी, 2026) को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। सीरीज के नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में 48 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की नजर रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने विजय अभियान को जारी रखने पर होगी। वहीं कीवी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इस मैच में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) संभाल रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटरन (Mitchell Santner) के हाथों में है। आइए जानते हैं कि सीरीज के दूसरे मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (ind vs nz 2nd T20 Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मुकाबला शनिवार 23 जनवरी, 2026 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (ind vs nz 2nd T20 Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंडके बीच दूसरा टी20 मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर(Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium, New Raipur) में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (ind vs nz 2nd T20 Match Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबह 6.30 बजे हो जाएगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (ind vs nz 2nd T20 Match On TV)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और न्यूजीलैंडके बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (ind vs nz 2nd T20 Match Live Streaming)

यदि आप भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

दोनों टीम इस प्रकार हैं (India New Zealand Squad for T20 Series)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket team)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article