IND vs NZ 2nd T20 Preview: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 में होंगी कई चुनौतियां, जानिए इस मुकाबले से जुड़ी खास बातें

IND vs NZ 2nd T20I Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (23 अक्टूबर 2026) को खेला जाएगा। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। आइए जानते हैं दूसरे टी20 मैच से जुड़ी कुछ अहम अपडेट्स और जानकारियां।

IND vs NZ 2nd T20I Preview: टीम इंडिया पहले मैच में बल्लेबाजों के दम पर बड़ा लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा लेकिन अगर उसे अपना विजय अभियान जारी रखना है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले कुछ समय की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन साधारण रहा। अगर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता तो परिणाम उल्टा हो सकता था। दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

IND vs NZ 2nd T20 Match Preview, Bharat Ka Agla Match Kab Hai

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

भारत ने 226 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन बल्लेबाजों पर अत्यधिक निर्भरता बाकी मैचों में भारी पड़ सकती है। भारत के लिए पांचवें और छठे गेंदबाज का विकल्प चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि चोटिल हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में अन्य ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पहले मैच में नीतीश रेड्डी ने चार ओवर में 40 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि नमन धीर को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में मैच विजेता पारी खेली।

End of Feed