IND vs NZ 1st Test Preview: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में खिलाड़ियों के साथ वेलिंगटन की हवाएं भी होंगी चुनौती

IND vs NZ 1st Test Match Preview: जब भारत और न्यूजीलैंड के टीम भारतीय समय के मुताबिक देर रात 3:30 बजे वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेंगी तो भारत के सामने ना सिर्फ मेजबान टीम के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे, बल्कि तेज हवाओं के लिए मशहूर वेलिंगटन अपनी हवाओं से भी चुनौती पेश करेगा।

IND vs NZ 1st Test Preview: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए बेताब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में यहां की हवादार और तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही परिस्थितियों में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जिसमें कप्तान शुभमन गिल की रणनीतिक सूझबूझ और दबाव झेलने की क्षमता की भी परीक्षा होगी।

IND vs NZ 1st Test Match Preview

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के बारे में सारी जानकारी

यह एक ऐसी श्रृंखला है जिसने भारतीय टीम को हार काफी महंगी पड़ सकती है क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए उसे अपने शेष सात मैचों में से कम से कम छह में जीत हासिल करनी होगी। गिल ने पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से 48 घंटे पहले पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम ये दोनों टेस्ट जीत जाते हैं, तो हमारे पास फाइनल में जगह बनाने का अच्छा मौका होगा।" लेकिन न्यूजीलैंड में जीत हासिल करना इतना आसान नहीं हैं। यहां की परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण हैं और इसके अलावा न्यूजीलैंड के पास बहुत अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है।

End of Feed