IND vs NZ 1st T20 Today Match Timing 22 October 2026: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs NZ 1st T20 Today Match Timing 22 October 2026: आज (22 अक्टूबर 2026) भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच कितने बजे और कहां खेला जाएगा, इसके अलावा कैसे हैं दोनों टीमों के इस फॉर्मेट में आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच
  • 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का होगा आगाज

IND vs NZ 1st T20I Match Timing Today 22 October 2026: भारतीय टी20 टीम के लिए पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे हैं। पहले जापान में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल, फिर भारत लौटते ही वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज और उसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड की उड़ान, जहां श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम को मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ आज से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी जाहिर तौर पर थके होंगे क्योंकि अभ्यास मैच खेलने का समय भी नहीं मिला और न्यूजीलैंड के हालातों में खुद को ढालने के लिए भी सिर्फ एक दिन मिला। जबकि दूसरी तरफ मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की कप्तानी में जब आज न्यूजीलैंड की टी20 टीम सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी तो वो पूरी तरह से तरोताजा और अपने हालातों के कारण बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान पर होगी।

IND vs NZ 1st T20I Match Timing In India, Aaj Ke Match Ka Time

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच का समय

भारत-न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़ेः भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 31 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 19 टी20 मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भारत को सिर्फ 11 बार हरा सकी है। वहीं, एक मैच टाई भी रह चुका है। आज से शुरू हो रही सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर होने जा रही है, ऐसे में न्यूजीलैंड में इन दोनों टीमों के मैचों के आंकड़े भी जान लेते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड की जमीन पर अब तक 12 टी20 मैच हुए हैं। यहां दिलचस्प पहलू ये है कि मेहमान होने के बावजूद भारत ने ज्यादा मैच जीते हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर 7 टी20 मैचों में मात दी है। जबकि मेजबान न्यूजीलैंड ने सिर्फ 4 मैच जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच जो एक मैच टाई हुआ था, वो भी न्यूजीलैंड में ही 2022 में खेला गया था।

End of Feed