IND vs NZ 1st ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को न्यूजीलैंड के दूसरे मुकाबले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भिड़ेगी। शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। इससे पहले इस मैदान आईपीएल के छह मैच खेले जा चुके है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर इस मैदान पर पहले मुकाबले में जीत दर्ज करके स्थानीय प्रशंसकों के लिए इसे हमेशा के लिए यादगार बनाने के साथ-साथ नए साल में लगातार दूसरी वनडे सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
उमरान मलिक की हो सकती है एकादश में वापसीहैदराबाद में बुधवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी थी। हालांकि युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जगह रोहित ने शार्दुल को प्लेइंग-11 में मौका दिया था। जिन्होंने आतिशी बल्लेबाज कर रहे माइकल ब्रेसवेल को आउट करके टीम को जीत 12 रन के अंतर से जीत दिलाई थी। न्यूजीलैंड के 131 रन पर 6 विकेट चटकाने के बाद भारतीय टीम सातवें विकेट के लिए तरस गई थी। ऐसे में उमरान की कमी टीम को खली थी। उनकी रायपुर में एकादश में वापसी हो सकती है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उमरान ने हर मैच में विकेट चटकाए थे। इस एक अलावा दूसरे वनडे में भारतीय टीम में शायद ही कोई बदलाव करे।
