IND vs ENG: अश्विन ने पिता को समर्पित किया 500वां टेस्ट विकेट, कही दिल छू लेने वाली बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 16, 2024, 08:24 PM IST

Ravichandran Ashwin on 500 Test wickets: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्निन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने के बाद इस खास उपलब्धि को अपने पिता को समर्पित किया है। उन्होंने साथ ही अपने मुश्किल दौर के बारे में भी बताया।

Ravichandran Ashwin on 500 Test wickets: अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे ऑफ स्पिनर हैं। वह कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज भी हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने पिता को समर्पित किया।

Ravichandran Ashwin 500 test wicket

रविचंद्रन अश्विन

37 साल के अश्विन ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली उनकी गेंद को स्वीप करने के प्रयास में हवा में उछाल गए और शॉर्ट फाइन लेग पर रजत पाटीदार ने आसान कैच लपका।अश्विन में हमेशा सर्वश्रेष्ठ बनने की इच्छा रही है लेकिन 2018-19 के बीच ऐसा दौर भी आया जब इस दिग्गज स्पिनर को लगा कि उनके लिए सब कुछ खत्म हो गया है। अपने 98वें टेस्ट में खेलते हुए अश्विन ने अपने करियर के उस बुरे दौर के बारे में बात की।

End of Feed