IND vs ENG Live Streaming: भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने इंग्लैंड पहुंच चुकी है। जहां पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश तेज होने लगी थी और इंग्लैंड की पारी का एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका था। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी थी। भारतीय टीम को दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड ने अपने क्रिकेट इतिहास में भारत पर पहली बार किसी भी फॉर्मेंट में क्लीन स्वीप किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग
मिशन 2028 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया
इस सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अपनी साख बचाने के लिए खेल रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम मिशन 2028 की तैयारियों में जुटी है। वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनी गई, साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। अपनी पहली ही परीक्षा में श्रेयस को नाकामयाबी मिली थी। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम वापसी करेगी।
IND vs ENG 2nd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच? (When IND vs ENG Match Play)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच कल खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच? (Where To Play IND vs ENG T20I Match)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच? (IND vs ENG Match Toss)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20I मैच का टॉस स्थानीय समयानुसार, दोपहर 2:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद दोपहर 2:30 बजे फेंकी जाएगी। वहीं भारतीय समयानुसार यह मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच की पहली गेंद शाम 7:00 बजे फेंकी जाएगी।
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs ENG Live Telecast)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारतीय टीम फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।
