IND vs ENG: कुलदीप यादव ने धर्मशाला में किया कमाल, तोड़ दिया 45 साल पुराना रिकॉर्ड

Kuldeep Yadav record: भारत के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव ने धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

Kuldeep Yadav record: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवें टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच में मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव ने एक बार फिर से अपना जौहर बिखेरा है। पहले दिन के खेल के पहले सत्र के दौरान, कुलदीप ने मैच के अपने पहले ओवर में एक विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाने में मदद की। इंग्लैंड की पहली पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बेन डकेट को आउट किया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने 45 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

kuldeep yadav

कुलदीप यादव

इंग्लैंड के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैन डकेट का विकेट लेते ही कुलदीप ने अपना नाम एक खास लिस्ट में और आगे बड़ा दिया। कुलदीप ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 273 विकेट पूरे करते ही महान बिशन सिंह बेदी द्वारा बनाए गए 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।अपने खेल के दिनों में, बेदी ने भारत के लिए 77 मैचों में कुल 273 विकेट लिए। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 267 बल्लेबाजों को आउट किया और 10 एकदिवसीय मैचों में छह विकेट लिए थे।

End of Feed