IND vs ENG: बिना मैच खेले ही सीरीज हारने जा रही टीम इंडिया, बारिश बन सकती है विलेन

IND vs ENG 4th T20 Match: इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त ले चुका है। वहीं, एक और जीत उसे ट्रॉफी दिला देगी। दूसरी तरफ भारतीय फैंस की नजरें मौसम पर भी टिकी हुईं हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश ने खेल बिगाड़ा हुआ है।

IND vs ENG 4th T20 Match: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब टीम इंडिया के लिए साख की लड़ाई बन गई है। आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने जा रहा चौथा टी20 मुकाबला भारतीय टीम के लिए पूरी तरह करो या मरो जैसा है। जहां एक तरफ इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त ले चुका है। वहीं, एक और जीत उसे ट्रॉफी दिला देगी। दूसरी तरफ भारतीय फैंस की नजरें मौसम पर भी टिकी हुईं हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश ने खेल बिगाड़ा हुआ है। अगर आज मैच में भी बारिश हो जाती है तो भारतीय टीम बिना मैच खेले ही सीरीज हार जाएगी।

Team India

भारतीय टीम (फोटो साभार- BCCI)

बिना मैच खेले ही सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया

बता दें कि सीरीज की शुरुआत ही बारिश से हुई थी। पहला मुकाबला बिना नतीजे के रद्द हो गया था। इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार दो मैच जीतकर दबाव बना दिया है। अब चौथे मैच में भारत को हर हाल में जीत चाहिए, वरना सीरीज हाथ से निकल जाएगी। यानी टीम इंडिया बिना एक भी पूरा मैच जीते सीरीज गंवाने की कगार पर है। चौथा मैच अगर फिर मौसम की वजह से प्रभावित हुआ तो मुश्किल और बढ़ेगी। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह है कि ब्रिस्टल में गुरुवार को बारिश की आशंका न के बराबर है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान में बादल जरूर रह सकते हैं, लेकिन खेल रुकने के चांस जीरो प्रतिशत बताए गए हैं।

End of Feed