England playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाने वाला है। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। मेहमानों ने रांची में टेस्ट से टीम में एक बदलाव किया, ओली रॉबिन्सन की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया।
वुड आखिरी बार राजकोट में तीसरे टेस्ट के दौरान श्रृंखला में दिखे थे, जहां पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद उन्हें दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं मिला था। हैदराबाद में पहले टेस्ट में वुड दोनों पारियों में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे थे।
IND vs ENG: गेंद से फेल रहे रॉबिन्सन
रॉबिन्सन को रांची में चौथे टेस्ट में भी कोई विकेट नहीं मिला था। हालांकि उन्होंने पहली पारी में बिना कोई विकेट लिए प्रति ओवर चार से अधिक रन दिए, लेकिन बल्ले से उन्होंने 9वें नंबर पर 58 रन बनाए।दूसरी पारी में, जब भारत जीत के लिए 192 रनों का पीछा कर रहा था, रॉबिन्सन को गेंद नहीं सौंपी गई क्योंकि इंग्लैंड ने बड़े पैमाने पर अपने तीन स्पिनरों के साथ ही गेंदबाजी कराना पसंद किया। सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 3-1 से आगे चल रही है। इंग्लैंड आखिरी मैच जीतकर इस टूर का सफल अंत करना चाहेगी।
धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11(England Playing 11): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।
