IND vs ENG: आलोचना के बीच स्टोक्स के समर्थन में उतरे मोईन अली, बताया स्पेशल खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 8, 2024, 03:41 PM IST

moeen ali on Ben Stokes captaincy: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं इसके बाद उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने अपने कप्तान का समर्थन किया है।

Moeen Ali praises Ben Stokes' Leadership in IND vs ENG, Test, Match : भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वे बल्ले से फेल रहे हैं और गेंदबाजी उन्होंने बेहद कम की है। इसके चलते उनकी भारी आलोचन भी हो रही है। हालांकि खराब प्रदर्शन के बावजूद हरफनमौला मोईन अली ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने इंग्लैंड को बेहतरीन और मनोरंजक टीम बना दिया है ।

Ben Stokes Moeen Ali

बेन स्टोक्स मोईन अली (फोटो- ICC)

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके मोईन ने कहा कि स्टोक्स को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने इंग्लैंड को औसत से बेहतर टीम बनाया ।उन्होंने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा 'जो रूट और एलेस्टेयर कुक मेरे कप्तान रहे हैं लेकिन स्टोक्स अलग है । वह जिस तरह से खेल और टीम को आगे लेकर गया है, वह शानदार है । उसने इंग्लैंड को बेहतरीन और मनोरंजक क्रिकेट खेलने वाली टीम बनाया है ।'

End of Feed