क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20 Today Match Timing 9 July 2026: आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

IND vs ENG 3rd T20 Today Match Timing 9 July 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच आज (9 जुलाई, गुरुवार) पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। यहां जानेंगे भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच का समय, मैदान और आंकड़े।

Image

आज के मैच का समय।

India vs England 4th T20 Match Timing Today 9 July 2026: आज इंग्लैंड में चल रही 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के बीच चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में सिर्फ भारतीय पारी हो सकी थी, जिसके बाद बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा था। दूसरा और तीसरा मुकाबला जीतकर इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ जहां भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हालांकि वो पहली पारी में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन (49 रन) और अभिषेक शर्मा (43 रन) के दम पर भारत ने 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जैकब बेथल की नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर 19 ओवर में 6 विकेट खोकर ही मैच 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बनाई।

तीसरा टी20 मैच में नॉर्टिंघम में खेला गया। यहां तो भारतीय टीम ने नाक कटा दी। इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से मात दी। यह टी20I क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार रही। वहीं, टीम इंडिया 202 रन के जवाब में 76 रन पर सिमट गई, जो इंडिया का दूसरा सबसे छोटा स्कोर रहा। चौथे मैच में भारत को वापसी करनी ही होगी। नहीं तो वह सीरीज गंवा बैठेगा।

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs England 4th T20 Match Will Be Played)

मैचकहां होगा मुकाबलाआज मैच का समय
इंग्लैंड बनाम भारतकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टलभारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें (India And England Squads For T20I Series 2026)

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), हर्षित राणा, इशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, ल्यूक वुड, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बैथेल, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट और जोश टंग।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article