क्रिकेट

ENG vs IND 3rd T20 Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

IND vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी साख बचाने के लिए खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम मिशन 2028 की तैयारियों में जुटी है।

Image

भारत और इंग्लैंड तीसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs ENG Live Streaming: भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने इंग्लैंड पहुंच चुकी है। जहां पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरा मुकाबला भारतीय टीम हार चुकी है। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। हालांकि, इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने बेहद आसानी से 190 रन के टारगेट को 19 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वहीं पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जबकि, इंग्लैंड से पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में साख बचाने के लिए उतरेगी।

मिशन 2028 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया

इस सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अपनी साख बचाने के लिए खेल रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम मिशन 2028 की तैयारियों में जुटी है। वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनी गई, साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। अपनी पहली ही परीक्षा में श्रेयस को नाकामयाबी मिली थी। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम वापसी करेगी।

IND vs ENG 3rd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच? (When IND vs ENG Match Play)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच आज खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच? (Where To Play IND vs ENG T20I Match)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच? (IND vs ENG Match Toss)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20I मैच का टॉस स्थानीय समयानुसार, शाम 4:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद दोपहर 4:30 बजे फेंकी जाएगी। वहीं भारतीय समयानुसार इस मैच का टॉस रात 9:30 बजे होगा और मैच की पहली गेंद रात 10:00 बजे फेंकी जाएगी।

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20I मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs ENG Live Telecast)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20I मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article