IND vs ENG 2nd T20 Today Match Timing 4 July 2026: आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे होगा

IND vs ENG 2nd T20 Today Match Timing 4 July 2026: आज (4 जुलाई) भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। यहां हम जानेंगे भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और किस मैदान पर है मैच।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच
  • पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था

India vs England 2nd T20 Match Timing Today 4 July 2026: पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG T20I Series 2026) आमने-सामने हैं। सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था, लेकिन बारिश के कारण इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकी और मैच को रद्द घोषित करना पड़ा। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम अब आज हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली मेजबान इंग्लैंड टी20 टीम के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। इस बीच सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि इस मैच में आखिरकार 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को भारत के लिए पहली बार खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

IND vs ENG 2nd T20I Match Timing, Today Match Time, Aaj Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 18 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 12 मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड की जमीन पर भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। इंग्लैंड में मेजबान टीम ने भारत को पांच मैचों में हराया है। जबकि, भारत ने यहां इंग्लैंड को 4 मैचों में शिकस्त दी है। एक मैच बेनतीजा रहा।

End of Feed