IND vs ENG 1st ODI Today Match Timing 14 July 2026: आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा

IND vs ENG 1st ODI Today Match Timing 14 July 2026: मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया अब वनडे क्रिकेट में आमने-सामने आने जा रहे हैं। आज भारत-इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। यहां हम जानेंगे भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा, मुकाबला कहां होगा और कैसे हैं आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • इंग्लैंड के खिलाफ भारत पहले वनडे में देगा चुनौती
  • दोनों टीमों में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी नहीं

India vs England 1st ODI Match Timing Today 14 July 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ हफ्ते भयानक साबित हुए हैं। चयनकर्ताओं द्वारा टी20 टीम में बड़े बदलाव बहुत भारी पड़ते नजर आए। पहले आयरलैंड ने 0-2 से क्लीन स्वीप झेला और उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई भारतीय टी20 टीम ने 5 टी20 मैचों की ये सीरीज भी गंवा दी। विश्व टी20 चैंपियन का इतनी फजीहत पहले कभी नहीं हुई। खैर, अब बारी है 50 ओवर फॉर्मेट की जहां कई दिग्गज टीम से जुड़ेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारतीय वनडे टीम की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। जबकि, इंग्लैंड वनडे टीम के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) हैं।

IND vs ENG 1st ODI Match Timing, Aaj Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga, India vs England ODI

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच का समय

भारत और इंग्लैंड के वनडे में आंकड़ेः टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना रहा है। दोनों टीमों के बीच आज तक 110 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिनमें भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 61 वनडे मैचों में इंग्लैंड को शिकस्त दी है। जबकि, इंग्लैंड की टीम 50 ओवर फॉर्मेट में भारत को 44 मुकाबलों में हराने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच दो मैच टाई रहे, जबकि 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

End of Feed