ENG vs IND 1st ODI Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला आज, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: साल 2027 वनडे विश्वकप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को न केवल अच्छा प्रदर्शन करना होगा, बल्कि टी20 सीरीज में लगातार हार से गिरी साख को भी उठाने की कोशिश करनी होगी।

IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: भारतीय टीम इग्लैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से गंवाने के बाद आज यानि 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। वनडे टीम में दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हो रही है। साल 2027 वनडे विश्वकप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों को न केवल खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा, बल्कि टी20 में लगातार हार से आहत भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Live Streaming (2)

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग

वनडे सीरीज में रो-को की वापसी

विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल (KL Rahul) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर की नाकामी के बाद वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) नए प्रारूप में टीम इंडिया को जीत दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। 39 वर्षीय रोहित शर्मा और जल्द ही 38 साल के होने वाले विराट कोहली में अब भी जोश और जुनून बरकरार है। वह अब भी वनडे की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं। दोनों का लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक टीम में बने रहना है।

End of Feed