IND vs CAN Highlights: भारत और कनाडा का मुकाबला रद्द, अब सुपर-8 में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी
IND vs CAN Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 33वें मुकाबले में भारत और कनाडा से होना था, लेकिन गीली पिच होने के कारण मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। यह मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में होना था, लेकिन वहां पिछले कई घंटों से बारिश हो रही थी। गीली पिच होने के कारण तय समय यानी शाम 7.30 बजे टॉस नहीं हो सका। करीब आधे घंटे बाद अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं ले पाए और एक घंटे बाद फिर से मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया। अंपायर 9 बजे मैदान का निरीक्षण करने आए, लेकिन संतोषजनक स्थिति न देखने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया।
टीम इंडिया ने टॉप पर रहते खत्म किया ग्रुप स्टेज
टीम इंडिया ने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले का खत्म किया। टीम को 4 मुकाबले में से तीन मुकाबलों में जीत मिली, जबकि एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। टीम 7 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर रही। वहीं, कनाडा की टीम 3 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर रही। टीम इंडिया का सुपर-8 में पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।
टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज।
कनाडा का स्क्वॉड (Canada Squads)
साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेइलिगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किरटन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा, ऋषिव जोशी।
