क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आखिरी वॉर्मअप मुकाबले में टीम इंडिया का सानमा बांग्लादेश से होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया और नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम उतरी।

Image

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच वॉर्मअप मुकाबला आज। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब शुरू होने वाला है। शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले का आखिरी वॉर्मअप मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से हुआ। दोनों टीमों के कप्तान अपनी तैयारी के साथ एक अच्छी प्लेइंग-11 चुनने का आखिरी मौका है। हालांकि रोहित शर्मा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का खेलना संभव नहीं है। बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में टीम इंडिया कोहली के बिना खेलने उतरेगी। वहीं, भारत और बांग्लादेश के बीच दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो रोहित की युवा बिग्रेड का पलड़ा काफी मजबजू है। टीम को कुल 13 मैचों में से 12 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

टीम इंडिया-बांग्लादेश टॉस टाइम (IND vs BAN T20 World Cup Warm-Up Match Toss Time)

- 7.30 PM

टीम इंडिया-बांग्लादेश स्टेडियम (IND vs BAN T20 World Cup Warm-Up Match Venue)

- नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (India Playing-11)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)

लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तनजीद हसन, तनजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शांतो, सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, लिटन दास, जैकर अली, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article