LIVE

IND vs BAN Highlights: पंत और हार्दिक का चला बल्ला, टीम इंडिया ने वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को दी पटखनी

shekhar JhaUpdated Jun 1, 2024, 23:48 IST

IND vs BAN Highlights: पंत और हार्दिक का चला बल्ला, टीम इंडिया ने वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को दी पटखनी
IND vs BAN Highlights: पंत और हार्दिक का चला बल्ला, टीम इंडिया ने वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को दी पटखनी

IND vs BAN Highlights: रिषभ पंत और हार्दिक पंड्या की शानदार बल्लेबाजी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इकलौते वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को 61 रन से हराया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और बांग्लादेश को 183 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना सकी।

पहली पारी में टीम इंडिया
- ओपनिंग करने आए संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको शोरीफुल इस्लाम ने आउट किया।
- कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उनको महमूदुल्लाह ने आउट कर पवेलियन भेजा।
- रिषभ पंत का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 32 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वे रिटायर्ड आउट हो गए।
- आईपीएल स्टार शिवम दुबे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 16 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनको महेदी हसन ने आउटकर पवेलियन भेज दिया।
- सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर पाए। वे 18 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 31 रन बनाए। उनको तनवीर इस्लाम को आउट कर पवेलियन भेज दिया।
- आईपीएल में फ्लोप रहे हार्दिक पंड्या का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 23 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए।
- रवींद्र जडेजा ने भी नाबाद पारी खेली। उन्होंने 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम
- बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सौम्या सरकार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउटकर पवेलियन भेज दिया।
- लिटन दास भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने ने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। उनको भी अर्शदीप सिंह ने अपना शिकार बनाया।
- नजमुल हुसैन शान्तो भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामाना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया।
- तौहीद हृदोय भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 13 रन बना। उनको हर्षल पटेल ने आउटकर पवेलियन भेजा।
- तंजिद हसन भी आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 17 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
- महमुदुल्लाह ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। इसके बाद वे रिटायर्ड आउट हो गए।
- शाकिब अल हसन ने भी टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 28 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- रिशाद हुसैन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। उनको शिवम दुबे ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया।
- जेकर अली खाता तक नहीं खोल पाए। उनको शिवम दुबे ने संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया।
- महेदी हसन ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
- तनजीम हसन साकिब ने भी नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर अपना खाता खोला और नाबाद भी रहे।

IND और BAN के बीच हेड टू हेड

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 12 मैचों में जीत मिली है और बांग्लादेश को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमें 6 अक्टूबर 2023 के बाद आमने-सामने होंगी।

भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश का स्कॉड

नजमुल हुसैन शांतो, सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, लिटन दास, जैकर अली, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

JUN 01, 2024 23:48 IST

bangladesh vs india live score: टीम इंडिया ने हासिल की जीत

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इकलौते वॉर्मअप मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 61 रन से हराया।
JUN 01, 2024 22:47 IST

bangladesh vs india live score: बांग्लादेश का आधा खेल खत्म

टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं।
JUN 01, 2024 22:34 IST

bangladesh vs india live score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए हृदोय

तौहीद हृदोय भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 13 रन बना। उनको हर्षल पटेल ने आउटकर पवेलियन भेजा।
JUN 01, 2024 22:31 IST

bangladesh vs india live score: बांग्लादेश का स्कोर 50 के करीब

टीम इंडिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए।
JUN 01, 2024 22:14 IST

bangladesh vs india live score: खाता तक नहीं खोल पाए शांतो

नजमुल हुसैन शांतो भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामाना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया।
JUN 01, 2024 22:07 IST

bangladesh vs india live score: बांग्लादेश को लगा दूसरा बड़ा झटका

लिटन दास भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने ने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। उनको भी अर्शदीप सिंह ने अपना शिकार बनाया।
JUN 01, 2024 21:59 IST

bangladesh vs india live score: बांग्लादेश की खराब शुरुआत

बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सौम्या सरकार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउटकर पवेलियन भेज दिया।
JUN 01, 2024 21:40 IST

bangladesh vs india live score: भारत ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और बांग्लादेश को 183 रन का लक्ष्य दिया।
JUN 01, 2024 21:09 IST

IND बनाम BAN लाइव: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को एक और झटका लगा। शिवम दुबे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 16 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।
JUN 01, 2024 20:56 IST

IND बनाम BAN लाइव: पंत ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश के खिलाफ रिषभ पंत का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 32 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
JUN 01, 2024 20:55 IST

IND बनाम BAN लाइव: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच हो चुका है। टीम ने 11.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।
JUN 01, 2024 20:33 IST

IND बनाम BAN लाइव: टीम इंडिया को लगा दूसरा बड़ा झटका

कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उनको महमूदुल्लाह ने आउट कर पवेलियन भेजा।
JUN 01, 2024 20:28 IST

IND बनाम BAN लाइव: टीम इंडिया का पावरप्ले खत्म

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का पावरप्ले खत्म हो चुका है। टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और रिषभ पंज पर हैं।
JUN 01, 2024 20:14 IST

IND बनाम BAN लाइव: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

ओपनिंग करने आए संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको शोरीफुल इस्लाम ने आउट किया।
JUN 01, 2024 20:13 IST

IND vs BAN Warm-Up Match Live: पहले ओवर में सिर्फ 5 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं।
JUN 01, 2024 19:59 IST

IND vs BAN Warm-Up Match Live: क्रीज पर आए रोहित और सैमसन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर आ चुके हैं।
JUN 01, 2024 19:39 IST

IND vs BAN Warm-Up Match Live: बांग्लादेश की टीम

लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तनजीद हसन, तनजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम
JUN 01, 2024 19:39 IST

IND vs BAN Warm-Up Match Live: भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
JUN 01, 2024 19:36 IST

IND vs BAN Warm-Up Match Live: टीम इंडिया ने जीता टॉस

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
JUN 01, 2024 17:07 IST

IND vs BAN Warm-Up Match Live: रो-को को रोकना असंभव

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इन दो भारतीयों का बल्ला जमकर चला है। विराट कोहली ने 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा 112 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कोहली के नाम दो अर्धशतक है और रोहित ने एक अर्धशतकीय पारी खेली है।