IND vs BAN Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs BAN Pitch Report Today Match In Hindi: आज (20 February 2025) मिनी वनडे विश्व कप के नाम से मशहूर ICC Champions Trophy 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में ये पहला मुकाबला होगा। भारत और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबला दुबई में खेला जाना है। टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी क्योंकि रविवार को उसको चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम से टकराना है। यहां हम जानेंगे इस भारत-बांग्लादेश वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े अहम आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत
  • भारत-बांग्लादेश मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा

IND vs BAN Pitch Report In Hindi Today Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में ग्रुप-ए का आज पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच मेंभारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Champions Trophy 2025) की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। मैच दुबई (Dubai) में खेला जाएगा। टीम इंडिया रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलने वाली है, ऐसे में उससे पहले आज वो बांग्लादेश को शिकस्त देकर टूर्नामेंट का आगाज जीत से करना चाहेगी ताकि पाकिस्तान के खिलाफ बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान पर उतरे। भारत और बांग्लादेश के बीच आज तक चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सिर्फ एक मुकाबला हुआ है। साल 2017 में हुए इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। अब बांग्लादेश भी उस हार का हिसाब चुकता करने के लिए बेताब होगी। आज का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से होगा। टॉस 2:00 बजे होगा। भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है और बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांटो (Najmul Hossain Shanto) करेंगे।

IND vs BAN Pitch Report, ICC Champions Trophy 2025 Today Match

भारत बनाम बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले वनडे मैच से पहले आपको बताते हैं कि वनडे क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े (IND vs BAN Head To Head Stats) कैसे रहे हैं। अब तक बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 41 वनडे मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में भारत का ही पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 32 बार बांग्लादेश को मात दी है, जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 8 वनडे मैचों में टीम इंडिया को हरा पाई है। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। आज का मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होने जा रहा है, इसलिए इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। भारत और बांग्लादेश ने अब तक किसी अन्य देश में 12 वनडे मैच खेले हैं जिनमें 10 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं और बांग्लादेश सिर्फ 2 मैचों में विजयी रही है।

End of Feed